फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: सर्दियों में करिए खूबसूरत नेपाल की सैर, आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया

Thu, 01 Feb 2024 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 10:39 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : Istock

दुनियाभर में नेपाल एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में लोकप्रिय है। रोमांच का लुत्फ उठाने वाले पर्यटकों के लिए इससे बेहतर जगह शायद ही कोई दूसरी होगी। हर साल बड़ी संख्या में पर्वतारोही यहां पर माउंट एवरेस्ट पर क्लाइंब करने के लिए आते हैं। यही नहीं यहां की प्राकृतिक सुंदरता नेपाल की खूबसूरती में चारचांद लगा देती है। इसके अलावा नेपाल के पारंपरिक परिधान, वेशभूशा और संस्कृति पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचने का काम करती हैं। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग इस देश में घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी सर्दियों के इस सीजन में किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत नेपाल में घूमने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : Pixabay

आज हम आपको आईआरसीटीसी के जिस टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका नाम MYSTICAL NEPAL EX MUMBAI है। इसका पैकेज कोड WMO018 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 5 रातों 6 दिनों तक यात्रा करने का मौका मिल रहा है। 

IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको KATHMANDU, POKHARA घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत 12 फरवरी, 2024 को मुबंई से हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : Pixabay

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इस पैकेज में आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। यात्रा करते समय आपके ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का बंदोबस्त आईआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा आपके ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन
IRCTC Nepal Tour Package From Mumbai Check Fare Price And Other Details In Hindi
आईआरसीटीसी टूर पैकेज - फोटो : पिक्साबे

अगर बात किराये की करें, तो अकेले यात्रा करने पर आपको 52,300 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 44,800 रुपये है। अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 44,100 रुपये है।

Rules Change: 1 फरवरी से बदलने जा रहे ये बड़े नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed