Bike Tips And Tricks: हम में से अधिकतर लोग आवाजाही के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप सड़क नियमों को ध्यान में रखते हुए बाइक को चलाते हैं। ऐसे में यह काफी सुविधाजनक साधन है। बाइक की मदद से आप भीड़-भाड़ वाले इलाके और लंबे ट्रैफिक जाम में आसानी से आगे निकल सकते हैं। बाइक को चलाने के साथ-साथ उसकी देखरेख भी करनी काफी जरूरी है। अगर आप अपनी बाइक की देखरेख नहीं करते हैं। ऐसे में बाइक में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। अक्सर बाइक को चलाने के बाद उसे हम धूप में खड़ा कर देते हैं। अगर आप भी यह गलती करते हैं, तो आपको कुछ बातों को जरूर जान लेना चाहिए। वरना आपकी बाइक की वायरिंग खराब हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बाइक को धूप में खड़ा करने के क्या-क्या नुकसान हैं?
Bike Tips: लंबे समय के लिए बाइक को करते हैं धूप में खड़ा, तो आ सकती हैं दिक्कतें, जरूर जान लें ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपनी बाइक को धूप में खड़ा करते हैं। ऐसे में इसका सबसे बड़ा नुकसान बाइक की माइलेज पर पड़ता है। आप में से कई लोग सोच रहे होंगे ऐसा कैसे?
माइलेज पर असर
आपको बता दें कि बाइक को धूप में खड़ा करने से टैंक में भरा हुआ पेट्रोल गर्म हो जाता है और वह इवॉपरेट होने लगता है। इससे बाइक पहले की तुलना में कम माइलेज देती है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 15वीं किस्त, आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता
पेंट हो सकता है खराब
बाइक को धूप में खड़ा करने का दूसरा सबसे बड़ा नुकसान पेंट के खराब होने का है। बाइक को धूप में खड़ा करने से बाइक का पेंट जल्दी खराब हो जाता है।
वायरिंग में आ सकती हैं दिक्कतें
इसके अलावा बाइक को अगर आप धूप में खड़ा करके रखते हैं। ऐसे में उसकी वायरिंग गर्म होकर जल्दी खराब हो सकती है। इस कारण आपको अपनी बाइक को ज्यादा लंबे समय के लिए धूप में खड़ा करके नहीं रखना चाहिए।