PM Kisan Yojana 15th Kist Kab Aayegi: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। हर साल इस योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाता है। 6 हजार रुपये की इस राशि को एक साल में तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं। अब तक किसानों को कुल को 14 किस्तों का लाभ मिल चुका है। 14वीं किस्त मिलने के बाद से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त का इंतजार है। इसी कड़ी में पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को लेकर एक अपडेट सामने निकलकर आ रहा है। आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को जारी कर सकती है?
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 15वीं किस्त, आपको मिलेगा लाभ या नहीं? ऐसे करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन