फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक सर्विसिंग में क्या-क्या चेक होता है? जानें किन पार्ट्स पर ध्यान देना है सबसे जरूरी

Thu, 27 Aug 2026 08:46 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 27 Aug 2026 08:46 PM IST
सार

Bike Servicing Guide: कई बार ऐसा होता है कि लोग बाइक सर्विस कराने जाते हैं तो उन्हें पता नहीं होता है कि सर्विस में कौन-कौन से पार्ट्स की जांच होती है। इसलिए अगर आप पहली बार बाइक सर्विस करवाने जा रहे हैं तो ये लेख आपको जरूर पढ़नी चाहिए।

विज्ञापन
Bike Servicing Guide: What Checks Are Important? Essential Parts and Maintenance Tips Every Rider Should Know
बाइक सर्विसिंग गाइड - फोटो : AI

बाइक को लंबे समय तक सुरक्षित और शानदार स्थिति में बनाए रखने के लिए समय पर उसकी सर्विसिंग करवाना बहुत जरूरी है। अक्सर लोग बाइक की छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बाद में बड़ा खर्च उठाना पड़ जाता है। सही समय पर सर्विसिंग कराने से न केवल बाइक का माइलेज बेहतर होता है, बल्कि सफर भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है। आमतौर पर मैकेनिक बाइक सर्विस के नाम पर सिर्फ चेन टाइट करके, इंजन ऑयल बदल देते हैं।



इसलिए अगर आप भी अपनी बाइक की उम्र बढ़ाना चाहते हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि सर्विसिंग के दौरान किन-किन मुख्य हिस्सों और पार्ट्स की जांच करवाना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

Bike Servicing Guide: What Checks Are Important? Essential Parts and Maintenance Tips Every Rider Should Know
Bike Tips - फोटो : Adobestock

इंजन ऑयल बदलवाएं और फिल्टर चेक करें

  • बाइक के इंजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुराना इंजन ऑयल समय पर बदलवाना बहुत जरूरी है। 
  • इसके साथ ही हवा को साफ करने वाले एयर फिल्टर और इंजन ऑयल फिल्टर की भी अच्छी तरह जांच करवाएं, क्योंकि गंदे फिल्टर से बाइक का पिकअप और माइलेज दोनों कम हो जाते हैं।
Bike Servicing Guide: What Checks Are Important? Essential Parts and Maintenance Tips Every Rider Should Know
चेन टाइट करने और ब्रेक की जांच - फोटो : FREEPIK

चेन टाइट करने और ब्रेक की जांच

  • बाइक की चेन समय के साथ ढीली हो जाती है, इसलिए सुरक्षित राइडिंग के लिए चेन को सही तरीके से टाइट और ल्यूब्रिकेट करना आवश्यक है।
  • इसके साथ ही, आगे और पीछे दोनों ब्रेक की ग्रिप चेक करें ताकि जरूरत पड़ने पर गाड़ी तुरंत और सुरक्षित तरीके से रुक सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Servicing Guide: What Checks Are Important? Essential Parts and Maintenance Tips Every Rider Should Know
स्पार्क प्लग चेक करें और बैटरी की देखभाल - फोटो : AI Generated

स्पार्क प्लग चेक करें और बैटरी की देखभाल

  • गाड़ी को आसानी से स्टार्ट करने और करंट ठीक से मिलने के लिए स्पार्क प्लग की सफाई और जांच बहुत अहम है।
  • इसके अलावा, बैटरी के टर्मिनलों को साफ करके उस पर हल्की ग्रीसिंग करनी चाहिए, ताकि जंग न लगे और बिजली का प्रवाह बिना किसी रुकावट के बना रहे।

 

विज्ञापन
Bike Servicing Guide: What Checks Are Important? Essential Parts and Maintenance Tips Every Rider Should Know
बाइक वाश करना और अंतिम देखरेख - फोटो : AI Generated
बाइक वाश करना और अंतिम देखरेख
  • सर्विसिंग के दौरान पूरी बाइक की अच्छी तरह धुलाई करवाना जरूरी है, जिससे जमी हुई गंदगी और कीचड़ साफ हो जाता है।
  • वाशिंग के बाद सभी मूविंग पार्ट्स की दोबारा जांच करके यह सुनिश्चित कर लें कि आपकी बाइक अब लंबी और सुरक्षित यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed