फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Challan Rules: बाइक चलाते समय भूलकर भी न करें ये साधारण गलतियां, वरना चालान कटना तय

Fri, 24 Apr 2026 06:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 24 Apr 2026 06:47 PM IST
सार

Bike Safety Tips: अक्सर बाइक चलाने वाले कुछ लोगों को चालान से जुड़े कुछ बुनियादी जानकारी नहीं होती है, जिसकी वजह से उन्हें भारी-भरकम फाइन भरना पड़ता है। आइए इस लेख में यही जानते हैं कि अगर आप बाइक चलाते हैं तो आपको किन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Bike Safety Rules Common Mistakes That Can Lead to Heavy Traffic Fines in hindi
ट्रैफिक नियम - फोटो : AI

Traffic Challan Rules: हमारे देश में सड़कों पर बाइक चलाना जितना सुविधाजनक है, इसके नियम भी उतने ही सख्त हैं। कुछ साधारण गलतियां तो ऐसी होती हैं जिसमें ज्यादातर लोगों का जानकारी के आभाव में चालान कट जाता है। अक्सर हम अनजाने में कुछ ऐसी छोटी गलतियां कर बैठते हैं जिन्हें हम साधारण समझते हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस और सड़कों पर लगे हाई-टेक कैमरे उन्हें तुरंत पकड़ लेते हैं।



बता दें कि बार-बार साधारण गलतियां करने से भारी जुर्माने के साथ-साथ लाइसेंस तक कैंसिल होने तक का प्रावधान है। इसलिए भारी-भरकम चालान से बचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वे कौन सी साधारण गलतियां हैं जिसकी वजह से आपका चालान कट सकता है।

Bike Safety Rules Common Mistakes That Can Lead to Heavy Traffic Fines in hindi
ट्रैफिक पुलिस - फोटो : Adobe Stock

हेलमेट और सुरक्षा से जुड़ी गलतियां

  • अधूरा हेलमेट - कुछ लोगों को लगता है कि सिर्फ हेलमेट पहन लिए तो चालान नहीं कटेगा, मगर आपको बता दें कि अगर आपने हेलमेट का स्ट्रैप (फीता) नहीं बंधा है, तो पुलिस आपका चालान काट सकती है।
  • ISI मार्क - बिना आईएसआई मार्क वाले लोकल हेलमेट पहनने पर भी जुर्माने का प्रावधान है क्योंकि ये सुरक्षा के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं।
  • पीछे वाली सवारी - कई राज्यों में पीछे बैठने वाले (Pillion Rider) के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है, ऐसा न करने पर ₹1000 तक का जुर्माना लग सकता है।
Bike Safety Rules Common Mistakes That Can Lead to Heavy Traffic Fines in hindi
नंबर प्लेट को लेकर नियम - फोटो : Adobe Stock
नंबर प्लेट और कागजी कार्रवाई
  • कई बार लोग चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट को छिपाने की कोशिश करते हैं, इसके लिए वो नंबर प्लेट पर टेप/पेंट का इस्तेमाल करके नंबर छिपाते हैं, बता दें कि यह एक गंभीर अपराध है, जिसमें जेल तक हो सकती है।
  • अब सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) अनिवार्य है, अगर कोई पुरानी प्लेट का इस्तेमाल करता है तो उनका भी भारी चालान कटना तय है।
  • अगर आपके पास ओरिजिनल पेपर नहीं हैं, तो सुनिश्चित करें कि वे 'mParivahan' या 'DigiLocker' में हों, वरना उन्हें वैध नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Safety Rules Common Mistakes That Can Lead to Heavy Traffic Fines in hindi
नंबर प्लेट को लेकर नियम - फोटो : Adobe Stock
बाइक चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें
  • बाइक चलाते समय कान में इयरफोन लगाकर गाने सुनना या बात करना भी अवैध है और इससे ₹1000 से ₹5000 तक का चालान कट सकता है।
  • बाइक पर दो से ज्यादा सवारी बैठाना भी खतरनाक है, पकड़े जाने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किया जा सकता है।
  • ट्रैफिक के बीच लापरवाही से बाइक लहराना या गलत साइड से ओवरटेक करना खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में आता है, पकड़े जाने पर बाइक सीज किया जा सकता है।

 
विज्ञापन
Bike Safety Rules Common Mistakes That Can Lead to Heavy Traffic Fines in hindi
नंबर प्लेट को लेकर नियम - फोटो : Adobe Stock
चालान से बचने के आसान टिप्स
  • पीली लाइट होने पर रुकने की तैयारी करें और रेड लाइट जंप करने की गलती कभी न करें।
  • समय-समय पर अपनी बाइक का 'पॉल्यूशन सर्टिफिकेट' (PUC) रिन्यू कराते रहें, क्योंकि इसकी समय सीमा खत्म होते ही भारी जुर्माना लगता है।
  • सड़क पर लगे कैमरों से बचने के बजाय नियमों का पालन करना ही सबसे सुरक्षित और किफायती तरीका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed