फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: बिहार सरकार का महिलाओं को तोहफा, ऐसे मिलेंगे 10 हजार रुपए

Tue, 02 Sep 2025 02:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 02:05 PM IST
सार

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा की है। इस योजना पर कैबिनेट की मीटिंग में मुहर भी लग गई है।

विज्ञापन
Bihar Government Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Benefits, Eligibility, Online Apply In Hindi
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana - फोटो : Amar Ujala

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने और उनको आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। लखपति दीदी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, सुभद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि कई तरह की स्कीमों का संचालन देश में किया जा रहा है। ये योजनाओं महिलाओं को आर्थिक रूप से तो सशक्त कर ही रही हैं साथ ही स्वारोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करके महिलाओं की भागीदारी देश के विकास में भी बढ़ा रही हैं। वहीं बिहार में महिलाओं को स्वारोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा की है। इस योजना पर कैबिनेट की मीटिंग में मुहर भी लग गई है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

Bihar Government Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Benefits, Eligibility, Online Apply In Hindi
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: - फोटो : Adobe Stock

बिहार सरकार की इस योजना के अंतर्गत राज्य में जो महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं उन्हें 10 हजार रुपये की प्रारंभिक सहायता सरकार की ओर से दी जाएगी। कुछ महीनों के बाद बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस कारण महिलाओं के वोट बैंक को लुभाने के लिए इस योजना को एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। 

Indian Railways: ट्रेन में कर रहे हैं सफर, तो आपको जरूर पता होने चाहिए ये नियम वरना आ सकती है दिक्कत 

Bihar Government Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Benefits, Eligibility, Online Apply In Hindi
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: - फोटो : Adobe Stock

इस योजना के अंतर्गत एक परिवार में केवल एक महिला ही इस स्कीम का लाभ ले सकेगी। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को जीविका दीदी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना जरूरी है।

रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत, 8 हजार रुपये निवेश करके इतने वर्षों में जुटा सकते हैं 2.26 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Government Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Benefits, Eligibility, Online Apply In Hindi
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: - फोटो : Adobe Stock

वहीं महिला का व्यवसाय शुरू किए जाने के 6 महीनों के बाद अगर उसका कारोबार अच्छा चलता है तो उसको आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये का लोन भी दिया जाएगा।  29 अगस्त को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस योजना की जानकारी दी थी। 
 



PM Mudra Yojana: कैसे मिलता है पीएम मुद्रा योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये तक का लोन? जानिए यहां 

विज्ञापन
Bihar Government Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Benefits, Eligibility, Online Apply In Hindi
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: - फोटो : Adobe Stock

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि राज्य से गांवों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार भी विकसित किए जाएंगे। इस योजना के जरिए सरकार परिवार की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है।

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए किन किन दस्तावेजों की मांग की जाती है? जानिए यहां 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed