PM Kisan Yojana 21st Installment: अलग-अलग वर्गों के चाहे राज्य सरकारें हों या फिर भारत सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए भी कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। आप अगर इन योजनाओं के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर आर्थिक लाभ या अन्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan Yojana: अगर नहीं करवाई ई-केवाईसी तो अटक जाएगी 21वीं किस्त, जानें कैसे करें ये काम पूरा
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC Kaise Karein: पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली अगर किस्त चाहिए तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। जैसे, एक काम है ई-केवाईसी का। आप यहां जान सकते हैं इसे आप कैसे करवा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
- दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। ये इसलिए करवाई जाती है ताकि, लाभार्थियों की पहचान को सत्यापित किया जा सके जिससे योजना के तहत मिलने वाला लाभ सही लोगों के पास ही जाए। साथ ही ई-केवाईसी करवाकर धोखाधड़ी को भी रोकने का काम किया जाता है। इसलिए ई-केवाईसी करवाना इस योजना के तहत अनिवार्य है।
कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी?
पहला तरीका
स्टेप 1
- आपको अगर ई-केवाईसी करवानी है तो आप इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर आदि से खुद ही कर सकते हैं
- ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- आप योजना की आधिकारिक एप किसान एप पर भी जा सकते हैं
स्टेप 2
- अब आप देखेंगे आपको यहां पर कई ऑप्शन मिलेंगे, लेकिन आपको सिर्फ 'ई-केवाईसी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
- इसके बाद आपके आधार की जानकारी मांगी जाएगी जिसे भर दें
- फिर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर दें
- इस प्रोसेस को करने के बाद आपकी ई-केवाईसी हो जाएगी
दूसरा तरीका
- आप ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी केवाईसी करवा सकते हैं। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी ई-केवाईसी करवा देते हैं। यहां आपको अपने आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है, इसलिए साथ लेकर जाएं।