फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Schemes For Women: महिलाएं इन स्कीम्स में करें निवेश, कुछ वर्षों में इकट्ठे हो सकते हैं लाखों रुपये

Mon, 03 Nov 2025 05:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 05:40 PM IST
सार

आप बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहती हैं या रिटायरमेंट के बाद अपने जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहती हैं आप अपनी जरूरतों के आधार पर इन स्कीम्स में निवेश कर सकती हैं।

विज्ञापन
Best Investment Schemes for Women in India to Grow Savings and Build a Secure Future
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

Investment Schemes For Women: बचत करना कई महिलाओं की आदत होती है। गृहणी, नौकरीपेशा से लेकर खुद का व्यवसाय का संचालन करने वाली महिलाएं अपने भविष्य को सुरक्षित और स्थिर बनाना चाहती हैं। हालांकि, पैसों को तिजोरी या बैंक में जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं होती है। महिलाएं अगर अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह निवेश करें तो उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सकता है।



महिलाएं आज के समय ऐसी कई निवेश योजनाओं में अपने पैसों को इन्वेस्ट कर सकती हैं, जहां से उनको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आप बेटी की पढ़ाई या शादी के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहती हैं या रिटायरमेंट के बाद अपने जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहती हैं आप अपनी जरूरतों के आधार पर इन स्कीम्स में निवेश कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन निवेश योजनाओं के बारे में -

Best Investment Schemes for Women in India to Grow Savings and Build a Secure Future
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना

अगर आपकी बेटी है और आप उसकी पढ़ाई लिखाई और शादी के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इस योजना में निवेश करने पर वर्तमान में सरकार 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर दे रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। 

Vande Bharat: जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेगा 5 स्टार होटल जैसा अनुभव, फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे

Best Investment Schemes for Women in India to Grow Savings and Build a Secure Future
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

इस योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के बाद आपको 15 वर्षों के लिए निवेश करना होता है वहीं 21 वर्षों के बाद अकाउंट मैच्योर हो जाता है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Investment Schemes for Women in India to Grow Savings and Build a Secure Future
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड 

महिलाएं अगर अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहती हैं तो वे म्यूचु्अल फंड में निवेश कर सकती हैं। लॉन्ग टर्म में निवेश के इस क्षेत्र से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह आपको लेनी चाहिए। 

Cyber Fraud: WhatsApp यूजर्स सावधान! एक क्लिक में गवां सकते हैं जीवनभर की कमाई, जानें क्या है यह नया स्कैम

विज्ञापन
Best Investment Schemes for Women in India to Grow Savings and Build a Secure Future
Investment Schemes For Women - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ

पीपीएफ यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना देश में काफी लोकप्रिय है। कई लोग अपने बचत के पैसों को इस स्कीम में निवेश करते हैं। आप अगर लंबे समयावधि के लिए किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहती हैं, जहां आपको बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े तो यह स्कीम आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 वर्षों का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed