फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक जाने वाले ध्यान दें: 27 सितंबर रविवार को क्यों खुलेंगे बैंक? यहां जानें आपके शहर का क्या है अपडेट

Wed, 23 Sep 2026 03:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Sep 2026 03:00 PM IST
सार

Bank Open or Not on Sunday: 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। सरकार और आरबीआई के इस फैसले से ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Banks Open on Sunday September 27: Why Banks Will Remain Open Check Reason and Banking Services
22 सितंबर रविवार को बैंक क्यों खुलेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI

Sunday Bank Open Rahenge: बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी सप्ताह में राहत की खबर आई है। दरअसल, 27 सितंबर 2026 को रविवार होने के बावजूद देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे यानी खुले रहेंगे।

ऐसे में अगर आपका भी बैंक से जुड़ा काम है जो किसी वजह से अधूरा है, तो आप रविवार के दिन बैंक जाकर इस काम को करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं रविवार को यानी 27 सितंबर 2026 को बैंक क्यों खुलेंगे...

Banks Open on Sunday September 27: Why Banks Will Remain Open Check Reason and Banking Services
22 सितंबर रविवार को बैंक क्यों खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

क्यों खुलेंगे रविवार के दिन बैंक?

  • दरअसल, यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है
  • यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इन तीन दिनों के लिए देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है
  • ऐसे में लगातार कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है
Banks Open on Sunday September 27: Why Banks Will Remain Open Check Reason and Banking Services
22 सितंबर रविवार को बैंक क्यों खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • इसे ऐसे समझिए कि बैंकों का 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से और 27 सितंबर को रविवार का अवकाश पड़ेगा इसके तुरंत बाद 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल प्रस्तावित है
  • ऐसे में रविवार को बैंक बंद रहने पर ग्राहकों को लगातार कई दिनों तक शाखा संबंधी सेवाओं में परेशानी हो सकती थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Banks Open on Sunday September 27: Why Banks Will Remain Open Check Reason and Banking Services
22 सितंबर रविवार को बैंक क्यों खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग की पहल पर भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को बैंक खोलने की विशेष मंजूरी दी है
  • इस दिन बैंक शाखाओं के अलावा प्रशासनिक कार्यालय, एटीएम-लिंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट भी काम करेंगे
विज्ञापन
Banks Open on Sunday September 27: Why Banks Will Remain Open Check Reason and Banking Services
22 सितंबर रविवार को बैंक क्यों खुलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

क्या आप रविवार को बैंक जा सकते हैं?

  • हां, आप रविवार को बैंक जा सकते हैं
  • इस दिन सभी बैंक खुलेंगे
  • ध्यान रहे कि ये सिर्फ इसी रविवार यानी 27 सितंबर 2026 के लिए है यानी सिर्फ इसी रविवार को बैंक खुलेंगे, बाकी दिन नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed