फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर जा रहे हैं बैंक तो पास में जरूर रख लें ये एक दस्तावेज, वरना अटक सकते हैं काम

Fri, 16 Jun 2023 10:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 16 Jun 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
Banking Tips: Is it necessary to carry passbook to the bank
बैंक में पासबुक की जरूरत कब पड़ती है? - फोटो : istock

Banking Tips: आज के समय में लगभग हर किसी का अपना बैंक खाता होता है, जिसमें लोग अपनी मेहनत की कमाई या बचत किए हुए पैसों को रखते हैं। वहीं, अब तो बैंक खाते में पैसे जमा कराने से लेकर पैसे निकालने तक की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है क्योंकि पैसे जमा करने के लिए भी अब मशीनें हैं और पैसे निकालने के लिए एटीएम हैं। ऐसे में लोगों को इन कामों के लिए बैंक अब कम ही जाना पड़ता है, लेकिन कई काम ऐसे होते हैं जब खाताधारक को बैंक जाना पड़ता है। ऐसे में एक दस्तावेज ऐसा है जिसे साथ ले जाना जरूरी हो जाता है। अगर आप इसे साथ लेकर नहीं जाते हैं, तो आपके कई काम अटक सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये क्या है...

Banking Tips: Is it necessary to carry passbook to the bank
बैंक में पासबुक की जरूरत कब पड़ती है? - फोटो : istock

ये है वो दस्तावेज

  • दरअसल, वो दस्तावेज है खाताधारक की पासबुक। जब आपका बैंक खाता ओपन किया जाता है, तो ये दी जाती है। इससे खाताधारक की पहचान की जा सकती है और आप इसमें अपने खाते में हुए लेन देन की एंट्री करवा सकते हैं। वहीं, कई कामों के लिए पासबुक को बैंक ले जाना भी जरूरी होता है।
Banking Tips: Is it necessary to carry passbook to the bank
बैंक में पासबुक की जरूरत कब पड़ती है? - फोटो : istock

इन कामों के लिए है जरूरी:-

नंबर 1

  • अगर आप अपने खाते से संबंधित कोई जानकारी लेने बैंक जा रहे हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आपके पास पासबुक हो। बैंक अधिकारी सबसे पहले आपसे आपकी पासबुक मांगते हैं और उसी में से देखकर बैंक खाता संख्या अपने सिस्टम में डालकर आपकी मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप पासबुक लेकर बैंक नहीं गए हैं, तो आपको अपने बैंक अकाउंट की जानकारी नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banking Tips: Is it necessary to carry passbook to the bank
बैंक में पासबुक की जरूरत कब पड़ती है? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • अगर आपने अपने खाते का लंबे समय से उपयोग नहीं किया है, तो आपका खाता निष्क्रिय हो जाता है। ऐसे में इसकी जानकारी अगर आपको लेनी है कि आपका खाता एक्टिव है या निष्क्रिय कैटेगरी में चला गया है, तो आपको बैंक पासबुक लेकर जाना पड़ेगा। वहीं, अगर आपका खाता निष्क्रिय हो गया है, तो फिर आपको बैंक में एक आईडी प्रूफ की कॉपी और ऑरिजनल पासबुक लेकर बैंक जाना पड़ेगा क्योंकि इसी से अधिकारी आपकी पहचान कर पाएगा।
विज्ञापन
Banking Tips: Is it necessary to carry passbook to the bank
बैंक में पासबुक की जरूरत कब पड़ती है? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप अपने बैंक की ब्रांच से लोन ले रहे हैं, तो ऐसे में आप बैंक अपनी पासबुक लेकर जा सकते हैं। इससे आपके खाताधारक होने की पहचान पता चलती है और आपको लोन मिलने की संभावना में वृद्धि हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed