Food Tips For Summer: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपको गर्मी का मौसम पसंद है? तो शायद ही आपका जवाब में हां में हो। गर्मी के मौसम में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कपड़े पहनने से लेकर रहन-सहन तक में बदलाव करने पड़ते हैं, तेज गर्मी के कारण घर से बाहर निकलने से पहले सोचना पड़ता है और साथ ही गर्मियों में खाना खराब होने की दिक्कत से भी लोगों को खूब जूझना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत होती है, तो आप यहां कुछ ऐसे तरीके जान सकते हैं जिनसे गर्मी में आपका खाना ज्यादा समय के लिए फ्रेश बना रह सकता है और खराब होने से भी बच सकता है। तो चलिए जानते हैं ये तरीके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"648af5924aa3bf3deb01259d","slug":"how-to-keep-fresh-the-cooking-food-in-summer-season-follow-these-tips-2023-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: गर्मियों में खाने को खराब होने से बचाने के ये हैं बेस्ट तरीके, दूसरा तरीका है सबसे खास","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: गर्मियों में खाने को खराब होने से बचाने के ये हैं बेस्ट तरीके, दूसरा तरीका है सबसे खास
Thu, 15 Jun 2023 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 15 Jun 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
गर्मियों में खाने को खराब होने से कैसे बचाया जा सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में खाने को खराब होने से कैसे बचाया जा सकता है?
- फोटो : istock
खाने को खराब होने से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-
नंबर 1
- जब भी खाना बच जाए, तो उसे बाहर रखने से बचें और तुरंत ही फ्रिज में रख दें। फ्रिज के बाहर खाने को रखने से उसमें बैक्टिरिया पनप सकते हैं, जिससे वो खराब होने लगता है। इसलिए खाना बचे, तो तुरंत ही फ्रिज में रखना बेहतर विकल्प हो सकता है।
गर्मियों में खाने को खराब होने से कैसे बचाया जा सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपके पास फ्रिज नहीं है, तो चिंता न करें। आपको करना ये है कि एक बर्तन में ठंडा पानी डालकर भर दें और फिर उसमें खाने के बर्तन को रख दें। थोड़े-थोड़े समय बाद आप इस पानी को बदल भी सकते हैं। ऐसा करने से खाना लंबे समय तक फ्रेश बना रह सकता है और खराब होने से बच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में खाने को खराब होने से कैसे बचाया जा सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अमूमन देखा जाता है कि जिस बर्तन में खाना बच जाता है, लोग उसी बर्तन को सीधे फ्रिज में रख देते हैं। इसकी जगह पर करना ये चाहिए कि पहले से रखें बर्तन में से खाने को बदलकर किसी दूसरे बर्तन में रखें, और फिर इसके बाद उसे फ्रिज में रखें।
विज्ञापन
गर्मियों में खाने को खराब होने से कैसे बचाया जा सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप दफ्तर, स्कूल, कॉलेज आदि जगह के लिए टिफिन पैक करके ले जा रहे हैं, तो ध्यान दें कि गर्म खाने को तुरंत टिफिन में पैक न करें। पहले उसे ठंडे पानी में रखकर ठंडा कर लें या टिफिन में रखकर खुला छोड़ दें। फिर जब वो ठंडा हो जाए, तभी टिफिन का ढक्कन लगाएं। वरना खाना खराब हो सकता है।