Bank Rules: नया साल नए बदलावों को लेकर आता है। ऐसे में आपको इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है। अगर आप इन बदलावों के बारे में नहीं जानते हैं। इस स्थिति में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साल 2022 खत्म होने जा रहा है और नए साल को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में 1 जनवरी, 2023 से बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। अगर आपका भी बैंक खाता है। ऐसे में आपको 1 जनवरी से बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए। इसके अंतर्गत बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव होंगे। इसके अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की संशोधित अधिसूचना के अंतर्गत 1 जनवरी से नए नियम लागू होने के बाद बैंक अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा अगर ग्राहकों को कोई नुकसान होता है। इस स्थिति में उनको जवाबदेही तय करनी होगी।
Bank Rules: 1 जनवरी से बदलने जा रहे हैं बैंक के ये नियम, अब बैंकों को तय करनी होगी जवाबदेही
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 20 Dec 2022 12:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन