फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fraud Alert: इन चार गलतियों को करने से बचें, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक खाता

Wed, 01 Mar 2023 04:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Mar 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Bank Account Safety Tips for Preventing Fraud Know Major Points on Bank Fraud Alert
इन गलतियों से जालसाज आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं? - फोटो : Istock

Bank Account Safety Tips: तकनीक जैसे-जैसे बदलती रहती है, वैसे-वैसे लोगों के काम करने के तरीकों में भी बदला आता रहता है। आजकल ज्यादातर काम ऑनलाइन हो गए हैं, जिसका वजह से कम समय में और बिना घर से बाहर जाए ही कई काम हो जाते हैं। जैसे- आप घर बैठे शॉपिंग कर सकते हैं, बैंक का काम कर सकते हैं, किसी को पैसे भेज सकते हैं, अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं और जब चाहें किसी से भी वॉयस या वीडियो कॉल के जरिए बात कर सकते हैं आदि। पर आप क्या ये जानते हैं इस बदलती टेक्नोलॉजी के बीच ठगी के मामले भी काफी बढ़े हैं। जालसाज लोगों को पलक झपकते ही चपत लगा देते हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप भी साइबर फ्रॉड से बचकर रहें और ये हो सकता है कि कुछ बातों का ध्यान रखकर। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना है, जिससे आप फ्रॉड के शिकार न हो पाएं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Bank Account Safety Tips for Preventing Fraud Know Major Points on Bank Fraud Alert
इन गलतियों से जालसाज आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं? - फोटो : istock

इन बातों का हमेशा रखें ध्यान:-

ओटीपी और पिन

  • जालसाज आपको बैंक के अधिकारी बनकर कॉल करते हैं या फिर केवाईसी के नाम पर भी फर्जी कॉल आते हैं। ध्यान रहे कि किसी को भी आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को कॉल के दौरान न दें और न ही अपने एटीएम पिन को कभी किसी के साथ साझा करें। ध्यान रहे कि बैंक वाले कभी आपसे ओटीपी या एटीएम पिन नंबर नहीं मांगते हैं।
Bank Account Safety Tips for Preventing Fraud Know Major Points on Bank Fraud Alert
इन गलतियों से जालसाज आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं? - फोटो : istock

अनजाने लिंक्स

  • जालसाज लोगों को ठगने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा, ईमेल और यहां तक कि सोशल मीडिया के जरिए भी अनजाने लिंक्स भेजते हैं। दरअसल, ये लिंक्स फेक होते हैं और इन पर आप जैसे ही किल्क करते हैं तो ये आपके मोबाइल या सिस्टम को हैक कर लेते हैं या फिर आपका डाटा चुराकर आपको चपत लगा देते हैं। इसलिए ऐसे लिंक्स पर कभी क्लिक न करें जो आपको लॉटरी या मुफ्त में पैसे या लोन देने की बात करें आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Account Safety Tips for Preventing Fraud Know Major Points on Bank Fraud Alert
इन गलतियों से जालसाज आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं? - फोटो : istock

फ्रॉड कॉल

  • आपको ऐसे कॉल से बचकर रहना है, जिनमें आपके एटीएम कार्ड के एक्सपायर होने जैसी बातें कही जाती हैं। ये लोग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कस्टमर को कॉल करते हैं और फिर उनसे उनकी जरूरी एवं गोपनीय जानकारियां लेकर ठगी कर लेते हैं। ध्यान रहे कि ऐसी कॉल से बचकर रहें और इनकी शिकायत पुलिस और अपने बैंक में करें।
विज्ञापन
Bank Account Safety Tips for Preventing Fraud Know Major Points on Bank Fraud Alert
इन गलतियों से जालसाज आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं? - फोटो : iStock

जानकारी शेयर न करें

  • अपने किसी भी विश्वसनीय दोस्त तक को अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर न करें। इसके अलावा किसी वेबसाइट या एप पर पेमेंट के दौरान अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी या फिर नेट बैंकिंग के आईडी पासवर्ड को सेव न करें। जब जरूरत हो तभी भरें और फिर हटा दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed