फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें किसको मिलता है लाभ

Sat, 11 Jan 2025 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 11 Jan 2025 12:40 PM IST
सार

Ayushman Card Kaise Banaye: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिसका लाभ सिर्फ पात्र लोगों को मिलता है। अगर आप पात्र हैं तो आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits in Hindi: भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं। बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो ये केंद्र सरकार की योजना है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं।



इसके बाद कार्ड धारक इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। मरीज के इलाज का पूरा खर्च भारत सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए और आप भी मुफ्त इलाज का लाभ ले सके, तो इसके लिए जरूरी हो जाता है ये जानना कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। अगली स्लाइड्स में आप ये जान सकते हैं कि कौन लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • दरअसल, जो लोग आयुष्मान भारत योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं उन्हें मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। पर ये जान लें कि इस कार्ड के जरिए आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे जानें किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड:-

पहला स्टेप

  • आप अगर चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होगा कि आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं
  • आपको इसके लिए पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Am I Eligible' पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपको यहां पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भरना है
  • इस दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
  • आपको इस आए हुए ओटीपी को दर्ज करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है और इसके बाद लॉगिन कर लेना है
विज्ञापन
Ayushman Card: who is eligible for ayushman card and benefits list in hindi
आयुष्मान कार्ड बनवाने का फायदा क्या है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरा स्टेप

  • अब आपको यहां पर स्कीम चुननी होती है
  • फिर आपको अपना राज्य चुनना है और साथ ही सब स्कीम और जिला भी चुनना होता है
  • अब आपको 'सर्च बाय' में जाना है और यहां पर कोई एक दस्तावेज चुनना है जैसे, आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
  • आधार चुनने के बाद इसका नंबर दर्ज करें और स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें
  • फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आप जान पाएंगे कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed