Ayushman card: अगर आप किसी बीमारी से ग्रसित होते हैं और इलाज के लिए अस्पताल जाते हैं, तो लाजमी है कि उसमें काफी पैसे लग जाते हैं। कई बीमारियों का इलाज कराना तो गरीब आदमी के बस से बाहर नजर आता है। डॉक्टर की फीस, अस्पताल में भर्ती होने का खर्च, टेस्ट और दवाओं पर भी काफी पैसे लग जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की गई, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। तो चलिए जानते हैं आप अपनी पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"645c86b45d9c96648f015f7d","slug":"ayushman-card-know-how-to-get-health-insurance-benefit-of-five-lakh-rupees-news-in-hindi-2023-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आप भी ले सकते हैं 5 लाख रुपये तक का लाभ, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आप भी ले सकते हैं 5 लाख रुपये तक का लाभ, जान लेंगे तरीका तो नहीं होगी दिक्कत
Thu, 11 May 2023 03:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 11 May 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, ऐसे चेक कर सकते हैं पात्रता:-
स्टेप 1
- अगर आप भी चाहते हैं कि आपको आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल सके, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी
- ऐसे में पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना के आधिकारिक लिंक pmjay.gov.in पर जाना होगा
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको कई विकल्प दिखेंगे, आपको इनमें से 'Am I Eligible वाले विकल्प पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- फिर आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- अब आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज कर देना है
- फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे
- जहां पहले विकल्प में आपको अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- जबकि दूसरे विकल्प में आपको अपना राशन कार्ड नंबर और 10 अंकों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना है और फिर सर्च करें
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा कि आप पात्र हैं या नहीं।