फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG Car: गर्मियों के सीजन में इस तरह रखें अपनी सीएनजी कार का ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Thu, 11 May 2023 03:03 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 11 May 2023 03:03 PM IST
विज्ञापन
CNG Car Care Tips In Summer: Keep These Things Mind If You Have CNG Car In Summer
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock

गर्मियों का सीजन चल रहा है। आने वाले महीनों में गर्मी के और बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास सीएनजी कार है, तो यह खबर खास आपके लिए है। गर्मियों के सीजन में अगर आप अपनी सीएनजी कार की अच्छे से देखरेख नहीं करते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कि गर्मियों के सीजन में सीएनजी कार में कई तरह की परेशानियां आती हैं। सीएनजी कार में लगे सिलेंडर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस होती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने पर आप गर्मियों के सीजन में अपनी सीएनजी कार की अच्छे से देखरेख कर सकेंगे। इन टिप्स को अमल में लाने के बाद आपकी सीएनजी कार में कोई हादसा भी नहीं होगा। आइए जानते हैं - 

CNG Car Care Tips In Summer: Keep These Things Mind If You Have CNG Car In Summer
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock

गर्मियों के सीजन में अगर आप अपनी सीएनजी कार में गैस रिफिलिंग कराने जा रहे हैं। ऐसे में आपको सीएनजी गैस सिलेंडर को पूरी तरह फिल नहीं कराना चाहिए। गैस सिलेंडर को पूरा फिल कराने से थर्मल एक्सपेंड करने लगता है। ऐसे में सीएनजी गैस सिलेंडर को फिल कराते समय उसमें एक या दो किलो गैस कम ही फिल कराना चाहिए। 

CNG Car Care Tips In Summer: Keep These Things Mind If You Have CNG Car In Summer
Holi Car Safety Tips - फोटो : Istock

गर्मियों के सीजन में आपको अपनी सीएनजी कार को किसी ऐसी जगह पर खड़ी करनी चाहिए, जहां पर छांव हो। धूप वाली जगह पर कार को खड़ा करने से अंदर का केबिन गर्म हो सकता है। यह काफी खतरनाक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
CNG Car Care Tips In Summer: Keep These Things Mind If You Have CNG Car In Summer
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock

आपको समय सयम पर अपनी सीएनजी कार की हाइड्रो टेस्टिंग कराते रहनी चाहिए। अगर आप तीन साल या उससे ज्यादा समय तक सीएनजी कार की हाइड्रो टेस्टिंग नहीं कराते हैं। ऐसे में आपकी कार में दिक्कतें आ सकती हैं। 

विज्ञापन
CNG Car Care Tips In Summer: Keep These Things Mind If You Have CNG Car In Summer
Auto Tips and Tricks - फोटो : Istock

कई कारों में सीएनजी किट लगी लगाई आती है, तो कई कारों में सीएनजी किट को बाद में लगाया जाता है। वे कारें जिनमें सीएनजी किट बाद में लगाई जाती है। उनमेंं सीएनजी टैंक अक्सर लीक होते हैं। ऐसे में आपको इसे समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed