Ayushman Card: अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची होती है और अगर आप पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को देखिए। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है जिसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना पड़ता है। पर क्या आपने सोचा है कि अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड घर भूल जाते हैं तो आप क्या मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा या नहीं। कार्डधारक आगे इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6741a9a9cf9a715efc059ae5","slug":"ayushman-card-if-you-forgot-your-ayushman-card-at-home-how-will-you-avail-free-treatment-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: अस्पताल ले जाना भूल गए हैं आयुष्मान कार्ड तो भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: अस्पताल ले जाना भूल गए हैं आयुष्मान कार्ड तो भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें तरीका
Sat, 23 Nov 2024 03:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:48 PM IST
सार
आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसका लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock
क्या लाभ मिलता है?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आपको सरकार मुफ्त इलाज का लाभ देती है। आयुष्मान कार्डधारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है। ये सुविधा आपको सरकारी एवं प्राइवेट दोनों तरह के अस्पतालों में मिलती है।
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ये लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-
- अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
- अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
- अगर आपका मकान कच्चा है
- आप अगर दिव्यांग है या ऐसा कोई परिवार में है
- जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
भूल गए हैं आयुष्मान कार्ड, तो ये है तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी आयुष्मान कार्डधारक हैं और अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाने गए हैं, लेकिन अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड घर ही भूल गए हैं तो भी आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अस्पताल में बने मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- यहां पर जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है
- इसके बाद उन्हें बताएं कि आप अपना आयुष्मान कार्ड घर भूल गए हैं
- ऐसे में आपको अपना वो मोबाइल नंबर बताना है जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है
- इससे आपकी पहचान वेरिफाई हो जाएगी और फिर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।