फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्डधारकों को जरूर पता होना चाहिए ये हेल्पलाइन नंबर, जानें किन-किन चीजों में आता है काम

Tue, 15 Sep 2026 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Sep 2026 12:17 PM IST
सार

Ayushman Card: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ी जानकारी या परेशानी होने पर लाभार्थी इस योजना के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना के लिए टोल-फ्री नंबर क्या है?

विज्ञापन
Ayushman Card Helpline Number: Know How 14555 Can Help Beneficiaries
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI

Ayushman Card: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में कार्डधारकों के लिए योजना से जुड़ी सही जानकारी होना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार लाभार्थी को ये पता नहीं होता कि इलाज के लिए कौन सा अस्पताल योजना में शामिल है और कौन सा नहीं।



यही नहीं, कभी लोगों को पात्रता को लेकर सवाल होता है, तो कभी अस्पताल में इलाज के दौरान किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना का हेल्पलाइन नंबर याद रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर ये आपके काम आ सके। चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है। आप आगे इस नंबर के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Helpline Number: Know How 14555 Can Help Beneficiaries
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Amar Ujala

आयुष्मान कार्ड के लिए कौन सा हेल्पलाइन नंबर है?

  • अगर आपका भी आयुष्मान कार्ड बना है, तो जान लें कि इसका टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14555 है
  • लाभार्थी इस नंबर पर योजना से संबंधित जानकारी और सहायता ले सकते हैं
Ayushman Card Helpline Number: Know How 14555 Can Help Beneficiaries
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • ये हेल्पलाइन लाभार्थियों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर काम करती है
  • यहां पर आप योजना के कवरेज, लाभ और उनका फायदा लेने के तरीके से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Helpline Number: Know How 14555 Can Help Beneficiaries
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock

हेल्पलाइन से क्या-क्या जानकारी ले सकते हैं?

  • अगर आपको ये पता नहीं है कि आप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो आप इस हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके अपनी पात्रता की जानकारी ले सकते हैं
  • इलाज कराने से पहले ये जानना जरूरी है कि जिस अस्पताल में आप मुफ्त इलाज के लिए जाना चाहते हैं, वो इस योजना में पंजीकृत है या नहीं
विज्ञापन
Ayushman Card Helpline Number: Know How 14555 Can Help Beneficiaries
आयुष्मान कार्ड का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप ये जानकारी भी इस हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके ले सकते हैं
  • आपकी अगर योजा को लेकर कोई शिकायत है, तो वो भी आप इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए कर सकते हैं
  • योजना के तहत मिलने वाले लाभ या योजना से जुड़ी अन्य जानकारी आप इस नंबर के जरिए ले सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed