गर्मियों में आपने कई घरों में देखा होगा कि एसी वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी या कोई बड़ा बर्तन रखा रहता है। कई लोगों का मानना है कि ऐसा करने से कमरे की हवा बेहतर रहती है, लेकिन क्या वाकई पानी की बाल्टी रखने से एसी की हवा में नमी बढ़ती है?
{"_id":"6aa92c6680dc0b94fd0778f2","slug":"why-do-people-keep-a-bucket-of-water-in-an-ac-room-know-the-science-behind-it-2026-09-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी भरकर क्यों रखते हैं लोग? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
एसी वाले कमरे में पानी की बाल्टी भरकर क्यों रखते हैं लोग? वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे
Tue, 15 Sep 2026 05:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 15 Sep 2026 05:01 PM IST
सार
AC Tips: अगर आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी चलाते हैं, तो आपने शायद ये देखा या सुना होगा कि लोग एसी वाले कमरे में पानी से भरी बाल्टी रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लोग ऐसा क्यों करते हैं?
विज्ञापन
क्यों रखते हैं AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी?
- फोटो : Amar Ujala AI
क्यों रखते हैं AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी?
- फोटो : AI Generated
क्या होता है एसी चलाने पर?
- एयर कंडीशनर कमरे की गर्म हवा को ठंडा करता है
- इस प्रक्रिया के दौरान हवा में मौजूद कुछ नमी भी कंडेंस होकर पानी में बदल जाती है
- फिर यही पानी एसी की ड्रेन पाइप से बाहर निकलता है
- इस वजह से एसी लंबे समय तक चलने पर कमरे की Relative Humidity यानी सापेक्ष आर्द्रता कम हो सकती है
- कम नमी वाली हवा में कुछ लोगों को त्वचा, आंखों या नाक में सूखापन महसूस हो सकता है
क्यों रखते हैं AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी?
- फोटो : AI Generated
क्यों एसी चलाते हुए लोग रखते हैं पानी की बाल्टी?
- कमरे में खुला पानी रखने पर पानी की सतह से धीरे-धीरे वाष्पीकरण होता है
- इससे कमरे की हवा में कुछ जलवाष्प शामिल हो सकती है
- ऐसे में पानी की बाल्टी कमरे की नमी को कुछ हद तक बढ़ाने में मदद कर सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों रखते हैं AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी?
- फोटो : AI Generated
- इसे ऐसे समझिए कि बाल्टी नेचुरल ह्यूमिडिफायर की तरह काम करती है
- ऐसे में स्किन ड्राय होने से बचती है और न ही गले में सूखापन महसूस होता है
- भले ही ये सुनने में अजीब लगता हो, लेकिन ये फायदेमंद भी माना जा रहा है
विज्ञापन
क्यों रखते हैं AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी?
- फोटो : AI Generated
कहां रखें बाल्टी को?
- अगर आप भी एसी वाले कमरे में बाल्टी रखना चाहते हैं
- तो कमरे में ऐसी जगह पर बाल्टी रखें जहां पर एसी की हवा अच्छे से आती हो
- पानी जितना अधिक हवा के संपर्क में आएगा, उतनी अच्छी ह्यूमिडिटी बनी रहेगी
- हालांकि, ध्यान रहे कि पानी को रोज बदलते रहें, पानी साफ रखें और बाल्टी को खुला रखें आदि