फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? जानें कैसे मिलेगा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, पात्रता भी चेक करें

Mon, 21 Sep 2026 01:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 01:48 PM IST
सार

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर यानी मुफ्त इलाज दिया जाता है।

विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: Who Can Get Free Treatment Up to Rs 5 Lakh
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Amar Ujala AI

अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि आज के समय में इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं काफी मददगार साबित हो सकती हैं, क्योंकि प्राइवेट अस्पतालों में इलाज का खर्च काफी महंगा होता है।



इसी क्रम में सरकार द्वारा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिससे आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में आयुष्मान कार्ड और मुफ्त इलाज के बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Eligibility: Who Can Get Free Treatment Up to Rs 5 Lakh
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

किन लोगों को मिल सकता है लाभ?

  • वे लोग जो गरीब वर्ग से आते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है
  • वे लोग जो ईएसआईसी और पीएफ का लाभ नहीं लेते आदि
Ayushman Card Eligibility: Who Can Get Free Treatment Up to Rs 5 Lakh
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe stock photos

आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज?

  • आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र परिवार को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर यानी मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है
  • इसके लिए आपको सूचीबद्ध अस्पताल में भर्ती होना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: Who Can Get Free Treatment Up to Rs 5 Lakh
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको पहले ये चेक करना होता है आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है, जो इस योजना में पंजीकृत है
  • इसके लिए पंजीकृत अस्पताल की लिस्ट वाले इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • फिर आप यहां पर पिन कोड, जिला आदि दर्ज कर ये जान सकते हैं कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल ऐसा है जिसमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
Ayushman Card Eligibility: Who Can Get Free Treatment Up to Rs 5 Lakh
आयुष्मान कार्ड से कैसे करवाएं मुफ्त इलाज? - फोटो : Adobe Stock

सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

  • आयुष्मान कार्ड के जरिए आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है यानी आपको पैसे नहीं देने होते हैं
  • केंद्र सरकार इस योजना को उन लोगों के लिए चलाती है, जो इसके लिए पात्र हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed