फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: क्या ट्रेन में घी ले जाना है मना? बैग में रखने से पहले जान लें रेलवे के नियम

Mon, 21 Sep 2026 03:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 21 Sep 2026 03:42 PM IST
सार

Indian Railways Ghee Rules: ट्रेन में सफर के दौरान घी ले जाने को लेकर अक्सर यात्रियों के मन में सवाल रहता है कि यह रेलवे के नियमों के खिलाफ है या नहीं? ऐसे में आपके लिए भारतीय रेलवे के नियम के बारे में जान लेना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules Can You Carry Ghee in a Train mein ghee nahi le ja sakte kya
ट्रेन में घी ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways: ट्रेन से लंबा सफर करते समय कई यात्री घर का बना खाना और खाने-पीने की दूसरी चीजें भी साथ लेकर चलते हैं। ऐसे में घी भी सामान का हिस्सा हो सकता है, लेकिन क्या ट्रेन में घी लेकर जा सकते हैं?

दरअसल, भारतीय रेलवे के घी को लेकर कुछ नियम हैं जिसके कारण आपके लिए इस नियम को जानना जरूरी हो जाता है और इसका पालन करना भी। चलिए जानते हैं रेलवे के घी से जुड़े नियम के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Indian Railways Luggage Rules Can You Carry Ghee in a Train mein ghee nahi le ja sakte kya
ट्रेन में घी ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock

क्या ट्रेन में घी ले जा सकते हैं?

  • दरअसल, रेलवे के सामान नियमों में ऑयली चीजों जैसे तेल, घी और पेंट्स को सामान्य रूप से सामान के तौर पर स्वीकार नहीं करने वाली वस्तुओं में शामिल किया गया है
  • हालांकि, इसी नियम में घी के लिए एक विशेष छूट भी दी गई है
  • रेलवे के नियम के मुताबिक, एक यात्री 20 किलोग्राम तक घी अपने साथ ट्रेन में ले जा सकता है
  • हालांकि, इसके लिए घी को सुरक्षित तरीके से पैक करके टिन में रखना जरूरी है
Indian Railways Luggage Rules Can You Carry Ghee in a Train mein ghee nahi le ja sakte kya
ट्रेन में घी ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock

क्या बैग में रखकर घी ले जा सकते हैं?

  • यहां सबसे जरूरी बात पैकिंग की है
  • घी को इस तरह रखना चाहिए कि यात्रा के दौरान उसके फैलने या रिसने की संभावना कम हो
  • रेलवे के सामान संबंधी नियमों में भी सामान की उचित पैकिंग पर जोर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules Can You Carry Ghee in a Train mein ghee nahi le ja sakte kya
ट्रेन में घी ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock
  • सुरक्षित पैकिंग नहीं होने पर सामान को बुक करने में परेशानी हो सकती है
  • इसलिए अगर आप घर से घी लेकर ट्रेन में सफर करने वाले हैं, तो उसे अच्छी तरह बंद कंटेनर या  टिन में रखें
  • कंटेनर को बैग के अंदर भी इस तरह रखें कि दबाव पड़ने पर ढक्कन खुलने की संभावना न हो
विज्ञापन
Indian Railways Luggage Rules Can You Carry Ghee in a Train mein ghee nahi le ja sakte kya
ट्रेन में घी ले जा सकते हैं या नहीं? - फोटो : AdobeStock

ट्रेन में घी ले जाना है, तो किन बातों का ध्यान रखें?

  • अगर आप ट्रेन में घी ले जा रहे हैं तो कंटेनर अच्छी तरह बंद करके रखें
  • घी को लीक-प्रूफ तरीके से पैक करें
  • सामान को इस तरह रखें कि दूसरे यात्रियों के सामान को नुकसान न पहुंचे
  • साथ ही 20 किलो से अधिक घी पैक करने से बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed