फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की है: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? इस तरीके से कर लें चेक

Wed, 22 Jan 2025 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Jan 2025 03:17 PM IST
विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria check here
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: आप अगर देखेंगे तो पाएंगे कि देश में कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चल रही हैं। इनमें से कुछ योजनाओं को राज्य सरकारें तो कुछ योजनाओं को भारत सरकार चला रही है। यही नहीं, इन योजनाओं में अलग-अलग तरह के लाभ भी दिए जाते हैं। जैसे, किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जाती है। जबकि, कई योजनाओं में कोई सामान देने का प्रावधान है।



इसी तरह एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयषुमान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर आपको सालाना 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त दिया जाता है। इस योजना का लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग ले रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

ayushman card eligibility criteria check here
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं:-

स्टेप नंबर 1

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
  • इसके लिए आप ऑनलाइन ही चेक कर सकते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
ayushman card eligibility criteria check here
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • अब आपको पोर्टल पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिसमें से आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां देनी हैं
  • इसमें आपको पहले अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria check here
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • अब आप देखेंगे कि आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे आपको यहां पर दर्ज करना है
  • फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें से आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना है
  • इसके बाद आपको दूसरे वाले में अपना जिला भरना है
  • अब आपको सर्च वाले ऑप्शन को चुनना है
विज्ञापन
ayushman card eligibility criteria check here
आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 4

  • आप देखेंगे कि आपको सर्च करने के लिए एक दस्तावेज चुनना है
  • आप दिए हुए दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज चुन सकते हैं जैसे, आधार कार्ड
  • ऐसे में आपको यहां पर अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होता है
  • फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed