फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: क्या आप जुड़ सकते हैं भारत सरकार की इस योजना से? यहां देखें पात्रता सूची

Wed, 22 Jan 2025 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 22 Jan 2025 12:15 PM IST
सार

इस पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देने का काम किया जाता है। साथ ही इन लोगों की आर्थिक मदद भी की जाती है।

विज्ञापन
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Kaushal Samman Vishwakarma Yojana: सरकार जब भी कोई योजना चलाती है तो उसके पीछे ये उद्धेश्य होता है कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा उन लोगों तक पहुंचे, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। दरअसल, सरकार हर योजना की पात्रता सूची जारी करती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनकी पात्रता सूची होती है। जैसे, अगर आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को देखेंगे तो इस योजना की भी पात्रता सूची है।



इस योजना को भारत सरकार चलाती है और मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप यहां पात्रता सूची देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Amar Ujala

योजना को जान लीजिए पहले:-

  • योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
  • इस योजना को भारत सरकार चलाती है
  • इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं
  • 18 पारंपारिक व्यापारों से जुड़े पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाता है
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

मिलने वाले लाभों के बारे में जानें

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • इस योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन का भी लाभ दिया जाता है
  • आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इसके बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी देने का प्रावधान है
  • ये लोन लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर और बिना किसी गारंटी के दिया जाता है।
विज्ञापन
PMVY: who is eligible for pm Vishwakarma Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

कौन जुड़ सकता है योजना से?

  • जो ताला बनाने वाले हैं, जो नाव निर्माता हैं, धोबी और दर्जी, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, अगर आप सुनार हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, जो राजमिस्त्री है, गुड़िया और खिलौना निर्माता, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो लोग लोहार का काम करते हैं, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, जो मालाकार हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर और फिशिंग नेट निर्माता इस योजना के लिए पात्र हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed