फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद क्या लाभ मिलता है? यहां जानें फायदा

Fri, 01 Aug 2025 03:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Aug 2025 03:15 PM IST
सार

Ayushman Bharat Yojana Ke Fayade: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ऑफलाइन और ऑलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
ayushman card benefits list in hindi ky Fayda milta hai ayushman card banwane par
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Kya Hota Hai: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? क्योंकि देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं जिसमें केंद्र सरकार की अलग और राज्य सरकारों की योजनाएं अलग से शामिल हैं। मौजूदा समय में देश में चलने वाली योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ मिलता है। जैसे, भारत सरकार एक योजना चलाती है जिसका नाम है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।



दरअसल, केंद्र सरकार इस योजना के तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी ये आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और साथ ही जानेंगे कि इस योजना में आप कैसे जुड़ सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

ayushman card benefits list in hindi ky Fayda milta hai ayushman card banwane par
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe stock photos

मिलता है ये लाभ

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आप इस आयुष्मान कार्ड के जरिए हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये लिमिट आपको आयुष्मान कार्ड में सरकार द्वारा दी जाती है जिसके बाद आप इस लिमिट को पूरे साल मुफ्त इलाज में इस्तेमाल कर सकते हैं।
ayushman card benefits list in hindi ky Fayda milta hai ayushman card banwane par
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe stock photos

कहां करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

  • प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत अगर आप पात्र हैं और आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आप ये इलाज उन अस्पतालों में करवा सकते हैं जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। इस योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल रजिस्टर्ड हैं, जहां पर आप आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card benefits list in hindi ky Fayda milta hai ayushman card banwane par
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

पहला तरीका

  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक एप आयुष्मान एप के जरिए भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
ayushman card benefits list in hindi ky Fayda milta hai ayushman card banwane par
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा तरीका

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं
  • इसके लिए पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाएं
  • यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और पात्र पाए जाने पर आपके दस्तावेज वेरिफाई होते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
  • आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed