फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड और क्या है तरीका? यहां जानें सबकुछ

Wed, 11 Dec 2024 01:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Dec 2024 01:03 PM IST
सार

आयुष्मान कार्ड के जरिए पात्र लोग हर साल मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है। इसलिए अगर आप भी पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and check here registration process in hindi
कैसे चेक करें आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप आर्थिक लाभ या अन्य तरह के लाभ भी ले सकते हैं। ठीक ऐसे ही राज्य सरकार भी कई योजनाओं का संचालन करती है जिनके जरिए प्रदेश के पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में एक योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है।



इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ देने का प्रावधान है जिसके लिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप बनवा सकते हैं। साथ ही आप यहां आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका भी जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र हैं और इस कार्ड को बनवाने के लिए आप आवेदन कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and check here registration process in hindi
कैसे चेक करें आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता? - फोटो : Adobe stock

पहले जानते हैं कौन लोग पात्र हैं

बात अगर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र है इसकी करें तो इसके लिए आप योजना की पात्रता सूची चेक कर सकते हैं जिसे आप यहां देख सकते हैं...
 

  • पात्रता सूची के मुताबिक, जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं उन्हें पात्र माना जाता है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं वे भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and check here registration process in hindi
कैसे चेक करें आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • कोई अगर आदिवासी हैं या फिर निराश्रित है
  • कोई व्यक्ति दिव्यांग है या उसके परिवार में ऐसा कोई व्यक्ति है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, ऐसे लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and check here registration process in hindi
कैसे चेक करें आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ऊपर बताई गई पात्रता सूची में आते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं और इस कार्ड को बनवा सकते हैं
  • इसके अलावा अगर आप चाहें तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं और यहां पर 'Am I Eligible' के ऑप्शन पर क्लिक करके भी पात्रता चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: who is eligible for ayushman card and check here registration process in hindi
कैसे चेक करें आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • आप चाहें तो ऑफलाइन तरीके से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाना है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी को मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्र पाए जाने पर आपके दस्तावेजों को अपलोड कर आपका आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है
  • इसके कुछ देर बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed