फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment: बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश, मिल रहा शानदार रिटर्न

Sat, 05 Oct 2024 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 03:42 PM IST
विज्ञापन
Best Girl Child Investment Scheme In India
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock

Girl Child Investment Scheme: बेटी के जन्म लेने के बाद से उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता माता पिता को होने लगती है। इस कारण माता पिता अपनी आमदनी में से कुछ हिस्से की बचत करके उसे बैंक में जमा करके रखते हैं। गौर करने वाली बात है कि आज के दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बैंक में पैसों को बचाकर रखना कोई समझदारी नहीं है।



इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की कुछ शानदार योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपनी बिटिया की शादी और पढ़ाई लिखाई के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। आज हम आपको जिन निवेश योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें से कुछ सरकार द्वारा संचालित है, जो कि पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं कुछ योजनाओं में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -

Best Girl Child Investment Scheme In India
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock

सुकन्या समृद्धि योजना 

इस स्कीम की शुरुआत खासतौर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का सालाना निवेश कर सकते हैं। 

Best Girl Child Investment Scheme In India
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock

वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में दस सालों से कम उम्र के बेटी का खाता खुलवाया जा सकता है। वहीं बेटी जब 21 साल की हो जाती है तो खाता मैच्योर हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Girl Child Investment Scheme In India
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड 

आप अपनी बिटिया की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी भी बनवा सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड स्कीम अच्छा रिटर्न दे सकती हैं। ऐसे में यहां निवेश करके आप अपनी बिटिया के लिए अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। 

विज्ञापन
Best Girl Child Investment Scheme In India
Mutual Fund SIP - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ

आप अपनी बिटिया की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए पैसे जुटाने के लिए पीपीएफ स्कीम में निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ में आपको कुल 15 सालों के लिए निवेश करना होता है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed