आयुष्मान भारत योजना देश में काफी लोकप्रिय है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी गिनती देश की बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में की जाती है। हालांकि, कई लोगों को इस योजना से जुड़े नियमों को लेकर कंफ्यूजन रहती है। अक्सर कई लोग सवाल करते हैं कि क्या आयुष्मान कार्ड से साल में सिर्फ एक बार ही इलाज कराया जा सकता है? कई लाभार्थी इस भ्रम के कारण योजना का पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को गंभीर बीमारी के वक्त इलाज कराने के लिए आर्थिक सहारा प्रदान करना है। इस कारण आपको इन नियमों को सही तरीके से समझना जरूरी है।
Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान कार्ड से साल में एक बार ही करा सकते हैं इलाज? जानें क्या कहता है नियम
कई लोगों का सवाल रहता है कि आयुष्मान कार्ड से क्या साल में केवल एक बार ही इलाज करा सकते हैं? इसको लेकर क्या नियम है? आइए जानते हैं -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत एक साल में इलाज कराने की कोई सीमा तय नहीं की गई है। लाभार्थी जरूरत पड़ने पर साल में कितनी भी बार भी आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल अस्पताल में जाकर अपना इलाज करा सकता है। इस बात का ध्यान दें कि योजना में इलाज की संख्या नहीं, बल्कि कुल खर्च की सीमा को निर्धारित किया गया है।
PM Kisan Yojana: क्या 15 फरवरी से पहले आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
इस योजना के अंतर्गत आपको कुल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ मिलता है। इस कारण जब तक इलाज का कुल खर्च इस सीमा के अंदर है, तब तक आप योजना का लाभ ले सकते हैं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आप कैशलेस इलाज करा सकते हैं।
टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी
इस स्कीम के तहत सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम के अंतर्गत आप अपनी कई गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। हर बार इलाज कराने पर खर्च आपके सालाना 5 लाख रुपये के कवर से घटता रहता है।
Subhadra Yojana: सरकार इस योजना के अंतर्गत दे रही 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता, जानिए किन्हें मिलता है लाभ?
सरकार समय-समय पर आयुष्मान भारत योजना के दायरे और सुविधाओं को बढ़ा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें। देश में लाखों लोग भारत सरकार की इस स्कीम के साथ जुड़ रहे हैं और बीमार होने पर अपना मुफ्त इलाज करा रहे हैं।
RAC टिकट पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब नहीं देना होगा पूरा किराया? संसद की समिति ने की बड़ी सिफारिश