{"_id":"6981aa4dcd2b146bab0a2511","slug":"what-is-tariff-and-why-countries-impose-it-know-impact-of-india-us-trade-deal-on-economy-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
टैरिफ क्या है और देश इसे एक दूसरे पर क्यों लगाते हैं? भारत अमेरिका डील के बाद हर किसी के लिए समझना जरूरी
Tue, 03 Feb 2026 01:45 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:45 PM IST
सार
India US Trade Deal News: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर समझौता हो चुका है। ऐसे में आपको यह समझना जरूरी है कि आखिर टैरिफ होता क्या है और एक देश दूसरे देश पर इसे लगाता क्यों हैं?
विज्ञापन
What Is Tariff
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Tariff Kya Hota Hai: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत टैरिफ घटकर 18 फीसदी हो जाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में एक जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीते लंबे समय से दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर टैरिफ क्या होता है और देश एक-दूसरे पर इसे लगाते क्यों हैं?
What Is Tariff
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक
क्यों लगाया जाता है टैरिफ?
- टैरिफ लगाए जाने का मुख्य उद्देश्य घरेलू उद्योगों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाना होता है।
- अगर किसी देश में बाहर से सस्ता सामान आता है, तो स्थानीय कंपनियों को इससे नुकसान पहुंच सकता है।
- इसी चीज को देखते हुए सरकार टैरिफ बढ़ाकर आयात होने वाले सामान को महंगा कर देती है, ताकि घरेलू उत्पादों को बाजार में बराबरी का मौका मिल सके।
What Is Tariff
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक
- इन सब के अलावा टैरिफ सरकार के लिए राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी होता है।
- इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होती है, जिसकी मदद से विकास योजनाओं और सार्वजनिक खर्चों को पूरा किया जाता है।
- कई देश टैरिफ का इस्तेमाल रणनीतिक और कूटनीतिक हथियार के तौर पर भी करते हैं।
- आज के समय अमेरिका इसका इस्तेमाल इसी चीज के लिए कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Tariff
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स / एडॉब स्टॉक
- इन सब के अलावा कई बार व्यापार संतुलन सुधारने या दूसरे देश पर दबाव बनाने के लिए भी टैरिफ बढ़ाए जाते हैं।
- वहीं भारत-अमेरिका समझौते में टैरिफ कम होने के बाद दोनों देशों के कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
What Is Tariff
- फोटो : STOCK MARKET
- टैरिफ में कटौती का सीधा असर शेयर बाजार और निवेश माहौल पर देखने को मिल रहा है।
- टैरिफ देशों की आर्थिक निती का एक अहम हिस्सा होता है।
- अमेरिका के साथ टैरिफ समझौता होने के बाद निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
- इसके अलावा उपभोक्ताओं को भी लंबे समय में फायदा मिलने की संभावना है।
Housewife से बिजनेस वुमन बनने का मौका, घर पर शुरू करें ये काम, बंपर हो सकती है कमाई