{"_id":"69880ad1819e6212610f44b2","slug":"pm-kisan-22nd-installment-date-update-know-22vi-kist-kab-aayegi-2026-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या 15 फरवरी से पहले आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या 15 फरवरी से पहले आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:42 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 22nd Installment News: देशभर में करोड़ों किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि क्या सरकार 15 फरवरी से पहले 22वीं किस्त जारी कर सकती है?
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
PM Kisan Yojana 22vi Kist Kab Aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे करोड़ों किसान इस बारे में जानना चाहते हैं कि क्या 15 फरवरी से पहले सरकार पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर सकती है? भारत सरकार ने 21वीं किस्त पिछले साल नवंबर महीने में किसानों के खातों में ट्रांसफर की थी। वहीं अब फरवरी का महीना 22वीं किस्त के लिए संभावित माना जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक 22वीं किस्त जारी करने की तारीख का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में फरवरी में किस्त आने की संभावना जताई जा रही है।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसे सालाना तीन बराबर किस्तों के माध्यम से सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अक्सर सरकार त्योहारों या किसी बड़े कार्यक्रम के आसपास किस्त जारी करती है।
हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से 22वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा न ही यह पुष्टि की गई है कि किस्त 15 फरवरी से पहले आएगी या उसके बाद। मीडिया रिपोर्ट्स में केवल अनुमान और पिछले ट्रेंड के आधार पर यह दावा किया जा रहा है। ऐसे में किसानों को किसी भी अफवाह पर भरोसा करने के बजाय सिर्फ आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : AdobeStock
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी और बैंक खाते को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। इस कारण स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको ये दोनों जरूरी कार्य जल्द से जल्द करा लेने चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : AdobeStock
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और सरकार द्वारा जारी सूचनाओं पर नजर रखें। किसी भी अनधिकृत मैसेज, कॉल या सोशल मीडिया पोस्ट से बचें। सरकार जब 22वीं किस्त जारी करने को लेकर कोई घोषणा करेगी, उसकी जानकारी सबसे पहले आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।