Pressure Cooker Whistle Problem: रसोई घर में रोज खाना बनाते समय प्रेशर कुकर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुकर को गैस पर चढ़ाने के काफी देर बाद भी उसमें सीटी नहीं आती है। अक्सर लोग इसे आम बात मानकर नजरअंदाज कर देते हैं या फिर सीटी के लिए और इंतजार करने लगते हैं।
{"_id":"6ae327cb4b61a5323a0b762e","slug":"pressure-cooker-whistle-not-working-fix-it-instantly-to-prevent-severe-accidents-2026-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गैस पर रखने के बाद भी नहीं आ रही कुकर में सीटी? तुरंत करें ये काम, टल सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
गैस पर रखने के बाद भी नहीं आ रही कुकर में सीटी? तुरंत करें ये काम, टल सकता है बड़ा हादसा
Thu, 29 Oct 2026 04:32 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 29 Oct 2026 04:32 PM IST
सार
- Cooker Whistle Not Working: सीटी न आने की वजह रबर का ढीला होना या सीटी का जाम होना हो सकता है।
- रबड़ के ढीला होने पर कोई बड़ा खतरा नहीं होता लेकिन सीटी का जाम होने अपने आप में किसी बड़े दुर्घटना की आहट हो सकता है।
विज्ञापन
कुकर में सीटी न आना
- फोटो : AI
Trending Videos
क्या रबर खराब होना है सिर्फ परेशानी?
- फोटो : AI
क्या रबर खराब होना है सिर्फ परेशानी?
- सबसे पहली समस्या कुकर के रबर का ढीला होना है, जिससे उसमें से भाप बाहर निकलने लगती है। इस वजह से कुकर के अंदर सही दबाव नहीं बन पाता और सीटी नहीं बजती।
- इस स्थिति में आमतौर पर सिर्फ आपका खाना पकने में देरी हो सकती है या खाना कच्चा रह सकता है।
- इससे कोई बड़ा खतरा नहीं होता है, लेकिन समय और गैस की बर्बादी जरूर होती है।
क्या सीटी जाम होना है खतरनाक?
- फोटो : AI
क्या सीटी जाम होना है खतरनाक?
- दूसरी स्थिति में अगर कुकर की सीटी में खाना फंसने से वह जाम हो जाए और गैस लगातार जलती रहे, तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
- जब भाप को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलता, तो कुकर के अंदर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।
- ऐसे में कुकर के फटने का गंभीर खतरा बन जाता है, जिससे रसोई में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या तुरंत बंद कर दें गैस?
- फोटो : AI
क्या तुरंत बंद कर दें गैस?
- अगर आपको लगे कि कुकर में काफी देर से सीटी नहीं आ रही है, तो सबसे पहले तुरंत गैस स्टोव को बंद कर दें। इसके बाद कुकर को अपने आप ठंडा होने दें।
- जब अंदर का दबाव पूरी तरह खत्म हो जाए, तभी ढक्कन खोलने की कोशिश करें। गर्म कुकर को जबरदस्ती खोलने की गलती कभी न करें, यह जानलेवा हो सकता है।
विज्ञापन
क्या नियमित सफाई है जरूरी उपाय?
- फोटो : AI
क्या नियमित सफाई है जरूरी उपाय?
- इस तरह की हादसों से बचने के लिए कुकर की सीटी और उसके छेद की नियमित रूप से अच्छे से सफाई करें।
- खाना बनाने के बाद सीटी को निकालकर धोएं ताकि कोई अनाज या दाल उसमें न फंसे।
- इसके साथ ही कुकर का रबर ढीला होने पर उसे तुरंत बदल लें और समय-समय पर सेफ्टी वॉल्व की जांच भी जरूर कराते रहें।