फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: इस योजना में करने जा रहे हैं आवेदन तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Sat, 17 Sep 2022 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Sep 2022 12:42 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Can Be Cancelled Know What to Keep In Mind While Apply for Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: जो लोग असल में जरूरतमंद हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जिन लोगों को सरकारी योजनाओं की असल में जरूरत है आदि। ऐसे ही लोगों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड जारी किए जाते हैं और फिर कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। अब तक इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लगातार जुड़ भी रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आवेदन के समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। वरना आपका पंजीकरण रद्द तक हो सकता है। तो चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Registration Can Be Cancelled Know What to Keep In Mind While Apply for Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है कि आपको अपनी पात्रता चेक करनी है। ये आयुष्मान कार्ड सिर्फ वो लोग बनवा सकते हैं, जो पात्र हैं।
Ayushman Bharat Yojana Registration Can Be Cancelled Know What to Keep In Mind While Apply for Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

ये लोग बनवा सकते हैं कार्ड:-

  1. जिसके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  2. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  3. अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  4. अगर आपका मकान कच्चा है
  5. अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  6. अगर आप निराश्रित, आदिवासी या ट्रांसजेंडर आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Can Be Cancelled Know What to Keep In Mind While Apply for Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock

नंबर 2

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कार्डधारक अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। लेकिन ये लाभ सिर्फ पात्र लोगों के लिए है। ऐसे में अगर आप पात्र नहीं हैं, तो गलत तरीके से लाभ लेने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Registration Can Be Cancelled Know What to Keep In Mind While Apply for Health Card
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock

नंबर 3

  • जब भी इस आयुष्मान कार्ड के लिए आप आवेदन करते हैं, तो आपको एक फॉर्म भरना होता है। इस दौरान ध्यान रखना है कि फॉर्म में कुछ भी गलती न करें और न ही कोई गलत जानकारी न भरें। ऐसा करने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed