PM kisan Yojan 12th installment Date: देश के गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं, ताकि इन लोगों तक आर्थिक मदद के अलावा अन्य लाभ पहुंच सके। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक कई योजनाएं चला रही हैं। इनमें पेंशन, राशन, रोजगार, बीमा, स्वास्थ्य योजनाओं के अलावा भी कई अन्य तरह की योजनाएं शामिल होती हैं। ऐसे ही किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि इस बार आने वाली 12वीं किस्त का लाभ कुछ किसानों को नहीं मिल पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि किन किसानों के किस्त के पैसे अटक सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63255871759bdc08f16b90c4","slug":"pm-kisan-yojana-ineligible-farmers-list-check-who-will-receive-12th-installment-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, ये है वजह","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: जानें किन किसानों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, ये है वजह
Sat, 17 Sep 2022 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
इन किसानों के अटक सकते हैं पैसे:-
नंबर 1
- पीएम किसान योजना से जुड़े हुए लाभार्थियों ने अगर ई-केवाईसी नहीं करवाई, तो उनके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी। हालांकि, अभी आपके नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी उपलब्ध है।
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
नंबर 2
- पीएम किसान योजना का लाभ सिर्फ वो किसान ले सकते हैं, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। लेकिन देखने में आया है कि कई किसानों ने अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ लिया ये ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
- अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटकने के अलावा आपके नाम पर नोटिस जारी हो सकता है। साथ ही सरकार ऐसे किसानों से रिकवरी भी कर रही है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त कब आ सकती है
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आपने आवेदन के समय अपने फॉर्म में कोई गलती की है। जैसे- अगर आपने अपना नाम अंग्रेजी की जगह पर हिंदी में लिख दिया है या फिर आपने फॉर्म में जेंडर नहीं भरा है आदि। तो ऐसी स्थिति में भी किस्त के पैसे अटक सकते हैं।