फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड धारक ध्यान दें, किस्त के अलावा भी मिल रहे हैं आपको 2 लाख रुपये तक के फायदे, जानें डिटेल्स

Fri, 29 Apr 2022 05:23 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
e Shram Card benefits you will get the benefits of rupees 2 lakhs on e shram card
e shram card benefits - फोटो : istock

E-Shram Card Benefits: भारत में इन दिनों बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। ई-श्रम कार्ड धारकों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता मिल रही है। अगर आपने अब तक अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाया, तो आपको जल्द से जल्द इस कार्ड को बनवा लेना चाहिए। अगर आपका ई श्रम कार्ड बन चुका है। इस स्थिति में आपको कुछ बातों को जान लेना चाहिए। ई-श्रम कार्ड धारकों को किस्त के अलावा भी कई फायदे मिलते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताने वाले हैं। ई-श्रम कार्ड की शुरुआत खास तौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए की गई है। इस योजना का उद्देश्य कामगारों और श्रमिकों को आर्थिक सहायता देना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको ई श्रम कार्ड के कई फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

e Shram Card benefits you will get the benefits of rupees 2 lakhs on e shram card
e shram card benefits - फोटो : istock

ई-श्रम कार्ड बनने के बाद देश के श्रमिक और मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इस कार्ड के बनने के बाद श्रमिकों का रिकॉर्ड बेस सरकार के पास पहुंच जाता है। ऐसे में सरकार भविष्य में इस डाटाबेस के जरिए श्रमिकों को रोजगार के लिए प्राथमिकता देने का काम करती है।

e Shram Card benefits you will get the benefits of rupees 2 lakhs on e shram card
e shram card benefits - फोटो : Istock

इसके अलावा ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलता है। इसके अंतर्गत अगर कोई कामगार विकलांग हो जाता है। ऐसे में उसको 1 लाख रुपये मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
e Shram Card benefits you will get the benefits of rupees 2 lakhs on e shram card
e shram card benefits - फोटो : Istock

वहीं अगर कामगार की किसी हादसे में मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को 2 लाख रुपये मिलते हैं। अगर आपने ई-श्रम कार्ड बनवा लिया है। इस स्थिति में आपको इन बातों के बारे में जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन
e Shram Card benefits you will get the benefits of rupees 2 lakhs on e shram card
e shram card benefits - फोटो : Istock

आपको ई श्रम कार्ड बनवाने के साथ प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में भी निवेश करना चाहिए। कामगार इस योजना में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed