फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: आयुष्मान कार्डधारकों की मदद के लिए है ये हेल्पलाइन नंबर, क्या आपके पास है?

Wed, 17 Jul 2024 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 17 Jul 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Helpline Number details and app details in hindi
आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card: सरकार जितनी भी योजनाएं देशभर में चलाती है उनके पीछे कुछ न कुछ उद्धेश्य होता ही है। किसी योजना के अंतर्गत पात्र लोगों की आर्थिक मदद की जाती है तो किसी योजना में लोगों को कई अन्य तरीकों से लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसी कड़ी में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार उन लोगों के लिए चलाती है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते हैं। पर क्या आप जानते हैं इस इस योजना से जुड़ने के बाद अगर आपको किसी तरह की कोई मदद चाहिए तो आप कहां से ले सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Helpline Number details and app details in hindi
आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : istock

हेल्पलाइन नंबर

  • आयुष्मान कार्ड की सबसे बड़ी खासियत है कि इस कार्ड के जरिए आप सरकारी ही नहीं बल्कि, प्राइवेट अस्पताल में भी इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी ये कार्ड है और आपको कभी कोई जरूरत है? या आपको कार्ड के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो आप हेल्पलाइन नंबर 14555 पर भी संपर्क कर कर सकते हैं। 
Ayushman Bharat Yojana Helpline Number details and app details in hindi
आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : istock

एप भी है

  • आयुष्मान भारत योजना के लिए जहां हेल्पलाइन है तो वहीं इसके लिए एप भी जारी किया गया। आप प्ले स्टोर पर आसानी से 'आयुष्मान एप' लिखकर इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं और फिर यहां पर आप अपनी शिकायत का समाधान पा सकते हैं और वो भी अपनी पसंदीदा भाषा में। इसके अलावा आप यहां पर योजना में पंजीकृत अस्पताल के बारे में जान सतके हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Helpline Number details and app details in hindi
आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : istock

कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?

  1. वे लोग इस कार्ड को नहीं बनवा सकते जो सरकारी कर्मचारी हैं
  2. जो लोग टैक्स भरते हैं
  3. जो लोग पहले से किसी सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं
  4. जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं।
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Helpline Number details and app details in hindi
आयुष्मान भारत योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है? - फोटो : istock

ये लोग हो सकते हैं पात्र:-

  • जो गरीबी रेखा से नीचे आता है
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed