फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC: खूबसूरत थाईलैंड घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लेकर आया टूर पैकेज, इतना है किराया मिल रही ये सुविधाएं

Wed, 17 Jul 2024 03:46 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 03:46 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package 2024 From Lucknow Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

IRCTC Thailand Tour Package: अगर गर्मी के इस सीजन में आप किसी दूसरे देश में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड के खूबसूरत बीच और वहां के सुंदर वन क्षेत्र आपका मन मोह लेंगे। इसके अलावा यहां की शहरों की चकाचौंध भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। थाईलैंड अपने स्वादिष्ट व्यंजनों को लेकर भी काफी लोकप्रिय है। बाजारों और सड़कों पर आप यहां के लोकल फूड्स का लुत्फ उठा सकते हैं। थाईलैंड सांस्कृतिक रूप से भी काफी समृद्ध है। इसके अलावा यहां की वास्तुकला भी काफी दिलचस्प है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इस पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से - 

IRCTC Thailand Tour Package 2024 From Lucknow Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DELIGHTFUL THAILAND WITH FOUR STAR ACCOMMODATION EX LUCKNOW है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 3 रातों और 4 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। इसका पैकेज कोड NLO08 है। 

जॉब करते हुए अपनाएं 50_30_20 का यह गोल्डन रूल, सैलरी सेविंग करने के साथ भविष्य भी कर सकेंगे सुरक्षित

IRCTC Thailand Tour Package 2024 From Lucknow Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

आईआरसीटीसी का यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपकी यात्रा एरोप्लेन से कराई जाएगी। इस टूर पैकेज की शुरुआत 26 जुलाई, 2024 को लखनऊ से हो रही है। पैकेज के अंतर्गत आपको बैंकॉक और पटाया जैसे शहरों में घुमाया जाएगा। 

Aadhaar Card: दूसरे व्यक्ति द्वारा आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? इस तरह करें पता

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package 2024 From Lucknow Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज में आपके लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। इसमें आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल का भी इंतजाम किया गया है। इस कारण सफर करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 

Mosquito Remedies: बरसात के सीजन में मच्छरों की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

विज्ञापन
IRCTC Thailand Tour Package 2024 From Lucknow Check Fare Price And Other Details Here
IRCTC Thailand Tour Package - फोटो : Istock

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करने की सोच रहे हैं तो आपको 68,800 रुपये किराये के रूप में देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 59,500 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति किराया 58,800 रुपये है।

Monsoon AC Tips: बारिश के सीजन में भूलकर भी न करें ये चीजें, वरना बिगड़ सकता है आपका एसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed