Ayushman Bharat Yojana: देश में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की संख्या काफी अधिक है। इन लोगों को जीवन में गुजर बसर करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर इन लोगों को किसी प्रकार की बड़ी बीमारी हो जाए। ऐसे में इनके ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। गरीबी के कारण इन लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं भी ठीक ढंग से प्राप्त नहीं हो पाती हैं। इसी समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना शुरू किया था। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान कर रही है। वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आयुष्मान कार्ड धारकों को एक बड़ा उपहार दिया है। गुजरात में अब आयुष्मान भारत योजना की सीमा 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।
ABY: अब आयुष्मान कार्ड धारकों को 5 लाख की जगह मिलेगा दस लाख रुपये का मुफ्त इलाज, जानिए क्या हुआ है बदलाव
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन