Secure Internet Banking: पिछले कुछ सालों में बैंकिंग सेक्टर में काफी बदलाव देखने को मिला है। जहां पहले सभी काम ऑफलाइन ही होते थे, तो वहीं अब ज्यादातर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। किसी को पैसे भेजने हों, लोन लेना हो, एटीएम कार्ड बनवाना हो, बैलेंस चेक करना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने काम इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ही हो जाते हैं। हालांकि, अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और खासतौर पर इसे सिक्योर रखने पर, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो जालसाज आपको ठग सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपनी इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर रख सकते हैं...
{"_id":"64ae56046a476e63f503b6f9","slug":"how-to-secure-your-internet-banking-follow-these-steps-2023-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fraud Alert: इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करना जरूरी, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Fraud Alert: इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करना जरूरी, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता, जानें तरीके
Wed, 12 Jul 2023 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर कैसे किया जाए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर कैसे किया जाए?
- फोटो : Istock
इन तरीकों से रख सकते हैं इंटनरेट बैंकिंग को सिक्योर:-
पहला तरीका
- इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर करने के लिए आपको इसके पासवर्ड को मजबूत बनाना चाहिए। कई लोग 1234567 या अपने नाम का पासवर्ड बना देते हैं। पर ऐसा न करें बल्कि, एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। जैसे- Pwler@&!s259@@*
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर कैसे किया जाए?
- फोटो : Istock
दूसरा तरीका
- कई लोग अपनी नेट बैंकिंग को कहीं भी लॉगिन कर लेते हैं। जैसे- किसी साइबर कैफे में, अपने दफ्तर के सिस्टम में या अपने किसी दोस्त के कंप्यूटर या मोबाइल में आदि। ऐसा कभी न करें। हमेशा ऑनलाइन बैंकिंग सिक्योर सिस्टम से ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर कैसे किया जाए?
- फोटो : istock
तीसरा तरीका
- आप जब भी अपनी नेट बैंकिंग लॉगिन करें, तो ब्राउजर या एप पर अपने आईडी पासवर्ड को सेव न करें। पर कई लोग समय बचाने के चक्कर में ऐसा कर देते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत हो सकता है। इससे सिस्टम हैक होने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए हर बार आईडी-पासवर्ड खुद से डालें।
विज्ञापन
इंटरनेट बैंकिंग को सिक्योर कैसे किया जाए?
- फोटो : istock
चौथा तरीका
- कई लोग ज्यादा फीचर के कारण अपने बैंक के आधिकारिक एप का इस्तेमाल करने की जगह पर किसी थर्ड पार्टी एप के जरिए अपनी नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें, क्योंकि ये थर्ड पार्टी एप आपका डाटा और गोपनीय जानकारी तक चुरा सकते हैं। इसलिए हमेशा अपने बैंक का आधिकारिक एप ही इस्तेमाल करें।