Ayushman Card Eligibility: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं जिनसे जुड़कर पात्र लोग लाभान्वित हो सकते हैं। इसमें किसी योजना में कोई आर्थिक लाभ दिया जाता है तो किसी योजना में सब्सिडी या कोई सामान देने का प्रावधान होता है। ऐसी ही कई योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस कार्ड से कार्डधारक मुफ्त इलाज का लाभ ले सकता है। इस कार्ड के लिए कोई प्रीमियम भी नहीं होता और ये बिलकुल मुफ्त होता है। ऐसे में अगर आप भी ये आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप भी पात्र होते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता कैसे चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"674d5950e9038d271703b0e4","slug":"ayushman-bharat-yojana-check-your-eligibility-for-ayushman-card-check-process-2024-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ही चेक कर लें आप पात्र हैं या नहीं, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले ही चेक कर लें आप पात्र हैं या नहीं, ये रहा तरीका
Mon, 02 Dec 2024 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:27 PM IST
सार
आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसमें कार्डधारक को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं, ऐसे चेक करें पात्रता:-
स्टेप 1
- आप भी अगर आयुष्मान भारत योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप बनवा सकते हैं
- बस आपको इसके लिए पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है
- पात्रता चेक करने के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन नजर आएगा जिस पर क्लिक करें
- अब आपको यहां पर कुछ चीजें भरने के लिए कहा जाएगा जिसमें सबसे पहले आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
- फिर आपके द्वारा भरे हुए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे यहां पर दर्ज करना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखाई देगा जिसको यहां पर भरना है और फिर आपको लॉगिन कर लेना है
- अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें पहले वाले में आपको अपना राज्य चुनना है
- दूसरे वाले में आपको अपना जिला भरना है
- फिर आपको सर्च करना है जिसके लिए आपको ऑप्शन चुनना होता है
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता चेक करने का तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
- यहां पर आपको कई दस्तावेज के ऑप्शन मिलते हैं, तो ऐसे में आप सर्च के लिए आधार कार्ड को चुन सकते हैं
- हालांकि, कई अन्य दस्तावेज भी यहां पर हैं
- फिर आधार कार्ड चुनने के बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना होता है
- आखिर में आपको सर्च पर क्लिक करना है
- ऐसा करते ही आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।