फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: कब जारी हो सकती है 19वीं किस्त और किन्हें मिलेंगे 2 हजार रुपये? यहां जानें किसान

Mon, 02 Dec 2024 10:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 02 Dec 2024 10:25 AM IST
सार

देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभान्वित करने की कोशिश की जाती है। जैसे, किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है।

विज्ञापन
pm kisan yojana 19th kist release date and who is eligible for 19th installment
किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य और केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जो अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती हैं। इसलिए अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। इसी तरह अगर आप एक किसान हैं तो राज्य सरकारें और केंद्र सरकार आपके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं से जुड़कर आप भी लाभान्वित हो सकते हैं। बशर्ते आप इन योजनाओं के लिए पात्र हों। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना।



इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। इसमें हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी क्रम में अब अगली बारी 19वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये किस्त कब जारी हो सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

pm kisan yojana 19th kist release date and who is eligible for 19th installment
किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

19वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

  • 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है इसे जानने से पहले ये समझना होगा कि किस्त किस नियम के तहत जारी होती है। दरअसल, योजना के अंतर्गत दी जाने वाली हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। इसी क्रम में 18वीं किस्त अक्तूबर महीने में जारी हुई और इस हिसाब से अगली किस्त का समय जनवरी में बन रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
pm kisan yojana 19th kist release date and who is eligible for 19th installment
किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ?

  • जो किसान ई-केवाईसी का काम करवा लेंगे उन्हें किस्त मिल सकती है। नियमों के तहत योजना से जुड़े हर किसान को ये काम करवाना जरूरी होता है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है तो आप तुरंत इस काम को करवा लें। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर यानी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm kisan yojana 19th kist release date and who is eligible for 19th installment
किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप ई-केवाईसी करवा चुके हैं तो आपको साथ ही भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आप तुरंत इस काम को करवा लें ताकि, आपकी किस्त न अटके।
विज्ञापन
pm kisan yojana 19th kist release date and who is eligible for 19th installment
किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप ई-केवाईसी और भू-सत्यापन भी करवा चुके हैं तो ध्यान रहे कि अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से जरूर लिंक करवा लें। अगर आप ऐसा करवा लेते हैं तो आपको किस्त मिल सकती है। साथ ही आप अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प जरूर खुलवा लें क्योंकि इसके बंद होने पर आपकी किस्त अटक सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed