फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले पात्रता को लेकर न हों परेशान, घर बैठे ही हो जाएगा काम, जानें कैसे

Sat, 04 Mar 2023 11:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Mar 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: How to Check Your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक कैसे करें? - फोटो : istock

Ayushman Bharat Yojana Benefits: राशन, आवास, पेंशन, बीमा, शिक्षा, रोजगार और बेरोजगारी भत्ते जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चलाई जा रही हैं। इनके अलावा एक और योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। हालांकि, इस योजना का नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। जो लोग पात्र होते हैं उनके ये आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर अपना मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी ये कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है, जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए बिना देरी के इस बारे में जानते हैं...

Ayushman Bharat Yojana Benefits: How to Check Your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक कैसे करें? - फोटो : istock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसका लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि पहले ये पता किया जाए कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट mera.pmjay.gov.in पर जाना है
Ayushman Bharat Yojana Benefits: How to Check Your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद यहां पर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड नजर आएगा, जिसे आपको यहां से देखकर भर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: How to Check Your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक कैसे करें? - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • फिर आपको एक विकल्प मिलेगा, 'जनरेट ओटीपी' वाला जिस पर आपको क्लिक कर देना है
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को भी यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits: How to Check Your Eligibility for Ayushman Card
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक कैसे करें? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आपको अपना प्रांत चुनना है और फिर अपना जिला भी
  • अब आपको यहां पर मांगी गई कुछ जरूरी जानकारियां देनी हैं, जिनमें आवेदक का नाम, पिता के नाम जैसी अन्य जानकारियां हैं
  • जैसे ही आप ये प्रोसेस पूरा करेंगे, तो आपको आपकी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed