फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: पांच लाख रुपये तक का करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें कौन लोग कर सकते हैं स्कीम में आवेदन

Wed, 05 Oct 2022 03:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 03:29 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits, Eligibility, Document Required and Registration Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से समर्थ न हो पाने के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में गंभीर बीमारी होने के बाद भी ठीक इलाज न मिल पाने के कारण इनमें से कई लोगों की जान चली जाती है। देश की जनता की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। स्कीम के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 

Ayushman Bharat Yojana Benefits, Eligibility, Document Required and Registration Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन-कौन लोग भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकता है। 
  • भूमिहीन व्यक्ति
  • आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
Ayushman Bharat Yojana Benefits, Eligibility, Document Required and Registration Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
  • अगर आपके पास कच्चा मकान है
  • परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits, Eligibility, Document Required and Registration Process
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

देश भर में बड़े पैमाने पर लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी है। पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करके इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana Benefits, Eligibility, Document Required and Registration Process
Ayushman Bharat Yojana Benefits - फोटो : Istock

आवेदन करने के 10 से 15 दिनों के बाद आपको आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की सहायता से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed