फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SBI Alert: एसबीआई बैंक खाताधारक सावधान, बैंक ने जारी किया अलर्ट, फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 05 Oct 2022 02:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 05 Oct 2022 02:18 PM IST
विज्ञापन
SBI Alert For Account Holders: Never Do These Mistake Otherwise You will Big Loss
SBI Alert - फोटो : Istock

SBI Alert: डिजिटल युग के इस दौर में हमारे कई काम काफी आसान बन गए हैं। आज बैंकिंग, एजुकेशन से लेकर कई दूसरे काम ऑनलाइन बड़ी आसानी के साथ हो रहे हैं। एक तरफ जहां डिजिटलीकरण ने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। वहीं दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड का संसार भी काफी बड़ा हुआ है। जालसाज रोज नए तरीकों को इजाद करके लोगों के साथ ठगी करने का काम कर रहे हैं। अगर आपका एसबीआई बैंक में खाता है। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। अक्सर एसबीआई खाताधारकों के पास बैंक का नाम लेकर कई तरह की फेक कॉल्स आती हैं। एसबीआई ने इसको लेकर अपने खाताधारकों के लिए एक खास तरह का अलर्ट जारी किया है। इसमें उसने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि अंजान नंबर से भेजे गए किसी भी फ्रॉड लिंक पर क्लिक न करें। वरना एक बड़ा नुकसान हो सकता है। 

SBI Alert For Account Holders: Never Do These Mistake Otherwise You will Big Loss
SBI Alert - फोटो : Istock

एसबीआई ने अपने खाताधारकों को अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि किसी भी तरह के अन्य नंबर से आने वाली कॉल पर अगर बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारी की मांग की जाए। ऐसे में आपको बैंक से जुड़ी डिटेल्स को साझा नहीं करना है। ऐसा करने पर आप एक बड़े फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं। 

SBI Alert For Account Holders: Never Do These Mistake Otherwise You will Big Loss
SBI Alert - फोटो : Istock

इसके अलावा बैंक ने SMS और ईमेल पर आने वाली फ्रॉड लिंक से भी सावधान रहने के लिए कहा है। बैंक ने खाताधारकों को आगाह करते हुए कहा है कि किसी भी तरह की अपनी जरूरी जानकारी जैसे DOB, डेबिट कार्ड नंबर, इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी डिटेल्स, डेबिट कार्ड का पिन और ओटीपी दूसरे व्यक्ति को शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
SBI Alert For Account Holders: Never Do These Mistake Otherwise You will Big Loss
SBI Alert - फोटो : Istock

ऐसा करने पर आपके अकाउंट के सारे पैसे साइबर ठग के पास पहुंच सकते हैं। इसके अलावा बैंक ने अपने ग्राहकों को आरबीआई, सरकार, बैंक, ऑफिस, पुलिस या केवाईसी अथॉरिटी के नाम पर आने वाली कॉल से भी सावधान रहने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
SBI Alert For Account Holders: Never Do These Mistake Otherwise You will Big Loss
SBI Alert - फोटो : Istock

एसबीआई ने कहा है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले किसी भी तरह के फेक और लुभावने ऑफर्स से सावधान रहें। वहीं अगर आप अपने बैंक या डेबिट कार्ड डिटेल्स की तस्वीर खींचकर रखते हैं। ऐसे में आपकी ये जरूरी डिटेल्स लीक हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed