Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी कई लोग गरीबी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। ऐसे में हर साल ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही खास स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ना है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर रहे हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को एक आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन कौन लोग आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें कौन लोग कर सकते हैं स्कीम में आवेदन
- आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता हो
- दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
- परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले
- अगर आपके पास कच्चा मकान है
- भूमिहीन व्यक्ति
- निराश्रित, आदिवासी आदि लोग इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकता है।
स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना बहुत जरूरी है। इसमें परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं।
IRCTC: बोधगया, सीतामढ़ी और दरभंगा घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकज, महज इतना है किराया