Mutual Fund Investment Tips: लोग अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कई अलग-अलग जगह पर निवेश करते हैं, जिनमें से एक म्यूचुअल फंड भी है। इसमें निवेश करने पर आपको रिटर्न तो अच्छा मिल सकता है, लेकिन इसमें आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है क्योंकि म्यूचुअल फंड को अपने आप में एक वित्तीय जोखिम का निवेश माना जाता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि अगर आप इसमें निवेश कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64843271ed847d69f207c99b","slug":"avoid-these-four-things-to-get-high-returns-on-mutual-fund-investment-tips-in-hindi-2023-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: म्यूचुअल फंड में निवेश करके कमा सकते हैं अच्छा रिटर्न, पर भूलकर भी न करें ये चार गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: म्यूचुअल फंड में निवेश करके कमा सकते हैं अच्छा रिटर्न, पर भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
Sat, 10 Jun 2023 06:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
कभी न करें ये चार गलतियां:-
नंबर 1
- अमूमन देखा जाता है कि लोग म्यूचुअल फंड में तब निवेश करते हैं या तब प्लान करते हैं, जब शेयर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही होती है। यकीन मानिए यहीं आप गलती कर बैठते हैं। इसलिए कभी भी बाजार की तेजी को देखकर निवेश न करें। पहले चीजों को बारीकी से समझें और उसके बाद ही निवेश करें।
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- आज कल लोग म्यूचुअल फंड निवेश के मामले में मिड और स्मॉल कैप निवेश पर ज्यादा जोर देते हुए नजर आ रहे हैं। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि इससे जोखिम का खतरा बढ़ जाता है। मिड और स्मॉल कैप रिटर्न तो अच्छे देते हैं, लेकिन मार्केट के उतार-चढ़ाव से ज्यादा प्रभावित भी होते हैं। इसलिए मल्टी कैप और लार्ज कैप फंड में ही निवेश करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए काफी धैर्य की जरूरत होती है, क्योंकि यहां किया गया इंतजार आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है। कम से कम म्यूचुअल फंड में 5-7 साल तक निवेश करते रहना चाहिए, क्योंकि तभी जाकर आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- म्यूचुअल फंड में कई बार लोग बाजार के उतार-चढ़ाव को देखकर घबरा जाते हैं और अपनी एसआईपी को रोक देते हैं। ऐसा करना गलती मानी जाती है, क्योंकि फिर आपको बेहतर रिटर्न नहीं मिल पाता है। इसलिए कभी भी अपनी एसआईपी को बीच में नहीं रोकना चाहिए।