e-Aadhaar Card: अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा जारी किए जाने वाला ये आधार कार्ड कई कामों के लिए जरूरी है। फिर चाहे वो सरकारी काम हो या फिर गैर-सरकारी काम। वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोगों तक के लिए ये बनवाना जरूरी हो जाता है। वरना आपके कई काम अटक सकते हैं। वहीं, अब तो आधार कार्ड भी बाकी दस्तावेजों की तरह डिजिटली रूप में भी उपलब्ध है, जिसे हम ई-आधार कार्ड के नाम से जानते हैं। दरअसल, ये आधार कार्ड की डिजिटली कॉपी होती है, जिसे आप अपने मोबाइल और सिस्टम आदि में रख सकते हैं। ऐसे में न तो इसके फटने का डर होता है और न ही गुम होने का आदि। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप भी अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"648426b5585a77eb320c8a57","slug":"what-is-e-aadhaar-card-know-how-to-download-step-by-step-guide-in-hindi-2023-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"e-Aadhaar: क्या है ई-आधार और कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड? यहां जानें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
e-Aadhaar: क्या है ई-आधार और कैसे कर सकते हैं इसे डाउनलोड? यहां जानें सबकुछ
Sat, 10 Jun 2023 04:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
- फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं ई-आधार डाउनलोड:-
स्टेप 1
- आप भी अगर अपना ई-आधार डाउनलोड करना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं
- इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
- फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड नजर आएगा
- इस कोड को भी यहां भर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
- आपको इस ओटीपी को यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
ई-आधार कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपनी कुछ जरूरी जानकारियां भरनी है
- फिर इसके बाद आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा
- आप पासवर्ड (आपके नाम के शुरुआती 4 कैपिटल अक्षर और फिर जन्म का साल) से इस खोल सकते हैं।