फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM Fraud: एटीएम के बाहर भूलकर न करें ये एक गलती, वरना आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार

Sat, 15 Apr 2023 04:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Apr 2023 04:20 PM IST
विज्ञापन
ATM Fraud News in Hindi Do Not Make These Mistakes While Withdrawing Money From ATM
एटीएम पर कभी न करें ये गलती - फोटो : istock

ATM Fraud Alert: हर कोई कुछ न कुछ काम धंधा करके पैसे कमाता है, ताकि उसकी आजीविका चलती रहे। साथ ही लोग आज के अलावा अपने भविष्य को लेकर भी चिंतित रहते हैं, जिसके लिए लोग पैसे भी बचाते हैं। जहां एक तरफ कई लोग कई तरह की योजनाओं में निवेश करते हैं, तो कई लोग अपने पैसे को बैंक खाते में बचाकर रखते हैं। इसी बैंक खाते से लोग अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे भी निकालते रहते हैं और अब ये काम एटीएम के जरिए चुटकियों में हो जाता है। पर इन सबके बीच आपको जानकर हैरानी होगी कि आजकल एटीएम के बाहर एक ऐसा फ्रॉड चल रहा है, जिसके चलते आप मिनटों में कंगाल हो सकते हैं और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये फ्रॉड क्या है और आप इससे कैसे बच सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

ATM Fraud News in Hindi Do Not Make These Mistakes While Withdrawing Money From ATM
एटीएम पर कभी न करें ये गलती - फोटो : istock

पहले फ्रॉड के बारे में जानें

  • दरअसल, ये फ्रॉड उन एटीएम के बाहर ज्यादा हो रहा है जहां पैसे निकालने के लिए लोगों की भीड़ होती है या जिस एटीएम में पैसे नहीं होते। इसमें जालसाज लाइन में लगे लोगों के पास जाते हैं और कहते हैं कि आप हमसे कैश ले लीजिए और आप हमें ऑनलाइन यूपीआई के जरिए पैसे दे दीजिए।
ATM Fraud News in Hindi Do Not Make These Mistakes While Withdrawing Money From ATM
एटीएम पर कभी न करें ये गलती - फोटो : istock
  • ऐसे में लोग भीड़ वाली लाइन से बचने या एटीएम में पैसे न होने पर भी पैसे मिलने के कारण जालसाज की बातों में फंस जाते हैं और उनसे कैश लेकर उन्हें यूपीआई कर देते हैं। पर आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि जालसाज आपको नकली नोट दे सकते हैं। ऐसा करके वो लोगों को ठग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Fraud News in Hindi Do Not Make These Mistakes While Withdrawing Money From ATM
एटीएम पर कभी न करें ये गलती - फोटो : Istock

कैसे बचें?

  • आप जब भी एटीएम से पैसे निकालने जाएं, तो ध्यान रखें कि किसी को भी ऑनलाइन ट्रांसफर न करें और न ही किसी से कैश लें
  • हमेशा एटीएम से ही पैसे निकालें और किसी की भी लुभावनी बातों में न फंसे
विज्ञापन
ATM Fraud News in Hindi Do Not Make These Mistakes While Withdrawing Money From ATM
एटीएम पर कभी न करें ये गलती - फोटो : Pixabay
  • अगर आपको किसी एटीएम पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या यूपीआई के बदले कैश वाला व्यक्ति नजर आता है, तो आप इसकी सूचना पुलिस या बैंक को दे सकते हैं
  • हमेशा ऐसा व्यक्ति ही एटीएम पर जाए जिसे पैसे निकालने आते हो और जो समझदार हो आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed