फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबर काम की: एटीएम कार्डधारक कभी न करें ये गलतियां, वरना गंवा सकते हैं जिंदगी भर की कमाई

Fri, 25 Aug 2023 12:53 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Aug 2023 12:53 PM IST
विज्ञापन
ATM Card Tips: Keep these things in your mind to avoid fraud
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

ATM Card Fraud: आज के इस दौर में बैंकिंग क्षेत्र लगभग पूरी तरह बदल चुका है, क्योंकि अब ऑफलाइन से ज्यादा काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लोगों को अब पहले की तरह पैसे निकालने, पैसे जमा करने, एटीएम कार्ड बनवाने, चेक बुक लेने और लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए बैंक नहीं जाना पड़ता। वहीं, पैसे निकालने के लिए तो जगह-जगह एटीएम मशीन लगी हुई हैं। जहां पर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी वक्त कैश निकाल सकते हैं। पर हमें ये बिल्कुल भी नहीं भूलना है कि हमारी एक गलती हमारी जिंदगी भर की कमाई को गलत हाथों में पहुंचा सकती है। इसलिए एटीएम कार्डधारक को कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

ATM Card Tips: Keep these things in your mind to avoid fraud
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

कभी न करें ये गलतियां:-

नंबर 1

  • किसी को भी अपना एटीएम कार्ड देने की गलती बिल्कुल न करें और पिन नंबर तो कभी भूलकर भी शेयर न करें। आप अगर ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि लालच में आकर कोई भी आपके खाते से जितनी चाहे उतनी रकम निकाल सकता है। यही नहीं, किसी कॉल पर, बैंक अधिकारी को या किसी को मैसेज करके भी इसकी जानकारी न दें।
ATM Card Tips: Keep these things in your mind to avoid fraud
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • कई लोग किसी वेबसाइट या एप से खरीदारी करते हैं, तो अपने एटीएम कार्ड की जानकारी वहीं सेव कर देते हैं जिससे उन्हें अगली बार ये जानकारी फिर से नहीं भरनी पड़ती। पर ऐसी गलती कभी न करें, वरना वेबसाइट हैक होने पर आप ठगी का शिकार तक हो सकते हैं। यही नहीं, कई एप और वेबसाइट फेक होती हैं जो लोगों की बैंकिंग जानकारी चुराकर उन्हें ठगती है। इसलिए ऐसी गलती कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Card Tips: Keep these things in your mind to avoid fraud
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • जब भी एटीएम पर पैसे निकालने जाएं, तो एक छोटा सा काम जरूर करें और वो ये कि एटीएम कार्ड का पिन दर्ज करते समय कीपैड को हाथ से ढक लें। ऐसा करने पर कोई भी आपका पिन नंबर नहीं देख पाएगा। साथ ही एटीएम में कुछ भी गड़बड़ लगने पर वहां से पैसे न निकालें और बैंक या पुलिस को तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
ATM Card Tips: Keep these things in your mind to avoid fraud
एटीएम से पैसे निकालते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 4

  • एक बात सुनिश्चित करें कि अगर आपको एटीएम से पैसे निकालने आते हैं, तभी कार्ड लेकर मशीन पर जाएं। दरअसल, कई लोग अनजाने लोगों से पैसे निकालने में मदद लेते हैं। पर ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए हमेशा अपने घर से किसी ऐसे व्यक्ति को साथ ले जाए, जो आपकी मदद कर सके और ध्यान रहे कि कभी किसी अनजाने व्यक्ति की मदद न लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed