फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन किसानों को अभी भी मिल सकती है 14वीं किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

Fri, 25 Aug 2023 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 25 Aug 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan 14th Installment Not Received Know Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi 14 Kist News in Hindi
14वीं किस्त अभी भी किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: लगभग हर राज्य में अलग-अलग तरह की योजनाएं चलती हैं, जिनका संचालन राज्य सरकारें करती हैं। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मदद पहुंचाई जाती है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद पात्र किसानों को मिलती है। वहीं, इस बार बीती 27 जुलाई को 14वीं किस्त जारी हुई है, लेकिन किस्त जारी होने के इतने दिन बाद भी कई किसान ऐसे हैं जिन्हें ये लाभ नहीं मिला। तो क्या अब भी इन किसानों को अटकी हुई किस्त मिल सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं...

PM Kisan 14th Installment Not Received Know Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi 14 Kist News in Hindi
14वीं किस्त अभी भी किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock

दरअसल, जिन किसानों को 14वीं किस्त का लाभ नहीं मिला उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे:-

  1. ई-केवाईसी का न होना
  2. योजना के लिए पात्र न होना
  3. लैंड सीडिंग न होना
  4. दस्तावेज या फॉर्म में कोई गड़बड़ी आदि।
PM Kisan 14th Installment Not Received Know Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi 14 Kist News in Hindi
14वीं किस्त अभी भी किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock

तो क्या अभी मिल सकती है किस्त?

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको ई-केवाईसी न होने के कारण 14वीं किस्त नहीं मिली है, तो ऐसे में आप इस काम को पूरा करवाकर लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 14th Installment Not Received Know Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi 14 Kist News in Hindi
14वीं किस्त अभी भी किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • आप खुद पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं
  • इसके अलावा आप बैंक में जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं। 
विज्ञापन
PM Kisan 14th Installment Not Received Know Who is Eligible for PM Kisan Samman Nidhi 14 Kist News in Hindi
14वीं किस्त अभी भी किन किसानों को मिल सकती है? - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ अगर आपको किस्त का लाभ लैंड सीडिंग न होने के कारण, आधार नंबर गलत होने के कारण, फॉर्म में गलती होने के कारण या बैंक खाता संख्या गलत होने के कारण आदि नहीं मिला है। तो ऐसे में आप इन अधूरे कामों को पूरा करवाकर किस्त का लाभ पा सकते हैं। ये काम पूरे होते ही राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देती है और इसके बाद केंद्र की तरफ से आपको लाभ मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed