फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने के तुरंत बाद कौन से 4 काम हैं जरूरी? अधिकतर लोग कर देते हैं नजरअंदाज

Fri, 09 Oct 2026 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Oct 2026 04:01 PM IST
सार

एटीएम कार्ड खोने पर उसे तुरंत ब्लॉक कराएं, बैंक खाते की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करें और किसी भी संदिग्ध पेमेंट यानी जो पेमेंट आने नहीं की है उसकी शिकायत दर्ज करें। साथ ही कई अन्य चीजें भी जिन्हें चेक करना जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
ATM Card Lost? 5 Important Steps to Take Beyond Blocking Your Card
ATM कार्ड ब्लॉक करवाने के बाद कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में एटीएम कार्ड यानी डेबिट कार्ड का इस्तेमाल पैसे निकालने से लेकर ऑनलाइन खरीदारी और दुकानों पर पेमेंट करने तक किया जाता है। ऐसे में अगर आपका कार्ड कहीं खो जाए, तो परेशानी सिर्फ कार्ड के गुम होने तक सीमित नहीं रहती। समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए गए, तो कार्ड का गलत इस्तेमाल होने का जोखिम भी हो सकता है।



अक्सर लोग कार्ड खोने पर सबसे पहले उसे ब्लॉक कर देते हैं। यह सबसे जरूरी कदम है, लेकिन इसके साथ कुछ दूसरे काम करना भी महत्वपूर्ण है। इससे खाते में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर बैंक में शिकायत दर्ज कराने में मदद मिल सकती है। तो चलिए जानते हैं एटीएम कार्ड ब्लॉक करवाने के तुरंत बाद आपको क्या काम करने चाहिए। आप आगे इन कामों के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
ATM Card Lost? 5 Important Steps to Take Beyond Blocking Your Card
ATM कार्ड ब्लॉक करवाने के बाद कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कार्ड ब्लॉक करवाने के बाद कौन से 4 काम करवाने जरूरी हैं?

बैंक खाते की ट्रांजैक्शन क्यों चेक करें?

  • कार्ड ब्लॉक कराने के बाद अपने बैंक खाते की हाल की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री जरूर देखें
  • मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग या बैंक स्टेटमेंट की मदद से पता करें कि कोई ऐसी पेमेंट तो नहीं हुई जिसे आपने नहीं किया है
  • अगर कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन दिखाई देती है, तो उसकी जानकारी तुरंत बैंक को दें ताकि आपको आर्थिक नुकसान न हो
ATM Card Lost? 5 Important Steps to Take Beyond Blocking Your Card
ATM कार्ड ब्लॉक करवाने के बाद कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कब करें शिकायत?

  • अगर आपको लगता है कि खोए हुए कार्ड का इस्तेमाल करके किसी ने पैसे निकाले हैं या कहीं पेमेंट की है
  • तो ऐसे में सिर्फ कार्ड ब्लॉक होने का इंतजार न करें
  • तुरंत बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर, मोबाइल एप या बैंक जाकर शिकायत दर्ज कराएं
  • ध्यान रहे शिकायत की रिसीविंग जरूर लें
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM Card Lost? 5 Important Steps to Take Beyond Blocking Your Card
ATM कार्ड ब्लॉक करवाने के बाद कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या यूपीआई एप भी चेक करें?

  • अगर आपके बैंक खाते से यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग या किसी अन्य तरीके से पेमेंट हुआ है तो उन्हें भी चेक करें
  • ध्यान रखें कि डेबिट कार्ड ब्लॉक होने से यूपीआई या नेट बैंकिंग जैसी सभी सेवाएं अपने आप बंद नहीं होतीं
  • अगर मोबाइल फोन भी खो गया है या आपको लगता है कि कोई अन्य संदिग्ध पेमेंट हुआ है, तो अपने बैंक को शिकायत करें
विज्ञापन
ATM Card Lost? 5 Important Steps to Take Beyond Blocking Your Card
ATM कार्ड ब्लॉक करवाने के बाद कौन से काम करवाने जरूरी होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या नया डेबिट कार्ड बनवाना चाहिए?

  • हां, कार्ड खो जाने के बाद बैंक से नए डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करना चाहिए
  • आपको आगे पेमेंट करने में दिकक्त न हो, इसलिए कार्ड बनवा लें
  • आप बैंक में आवेदन कर डेबिट कार्ड बनवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed