फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pension: रोजाना अपनी जेब से 7 रुपये बचाकर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 5 हजार की पेंशन

Wed, 04 Oct 2023 02:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 02:24 PM IST
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: You Will Get Monthly Five Thousand Rupees Pension By Just Saving 7 Rupees Daily
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

Atal Pension Yojana: अपने बुढ़ापे को लेकर हम में से अधिकतर लोग काफी चिंतित रहते हैं। अगर कोई व्यक्ति अपने भविष्य को लेकर अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करता। इस स्थिति में उसको कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। वृद्धावस्था में आर्थिक सहारा होना बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार सरकारी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। भारत सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत साल 2015 में की थी। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है अटल पेंशन योजना और कैसे आप रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं?

Atal Pension Yojana: You Will Get Monthly Five Thousand Rupees Pension By Just Saving 7 Rupees Daily
Atal Pension Yojana - फोटो : iStock

अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम में 18 से 40 उम्र के बीच के लोग आवेदन कर सकते हैं। अगर आप 18 साल की उम्र में भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करते हैं। 

Atal Pension Yojana: You Will Get Monthly Five Thousand Rupees Pension By Just Saving 7 Rupees Daily
Atal Pension Yojana - फोटो : i stock

ऐसे में आपको रोजाना 7 रुपये की बचत करके हर महीने 210 रुपये का निवेश इसमें करना है। यह निवेश आपको तब तक करना है, जब तक आपकी उम्र 60 वर्ष की नहीं हो जाती है।

Petrol Pump: गाड़ी में पेट्रोल भरवाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, छोटी सी चूक से हो सकता है बड़ा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Atal Pension Yojana: You Will Get Monthly Five Thousand Rupees Pension By Just Saving 7 Rupees Daily
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

60 वर्ष पूरे होने के बाद आपको अटल पेंशन योजना के अंतर्गत हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। देश में कई लोग अटल पेंशन योजना में निवेश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Atal Pension Yojana: You Will Get Monthly Five Thousand Rupees Pension By Just Saving 7 Rupees Daily
Atal Pension Yojana - फोटो : istock

अगर आप अटल पेंशन योजना में अपना खाता खुलवाना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा में विजिट करना होगा। इस स्कीम में खाता खुलवाते समय आपको बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारियां प्रदान करनी होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed